Haryana
Trending

सालासर मंदिर में अन्नकूट प्रसाद वितरण 9 नवंबर को ll

सालासर मंदिर में अन्नकूट प्रसाद वितरण 9 नवंबर को ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) श्री सालासरधाम मंदिर सिरसा में अन्नकूट प्रसाद का वितरण 9 नवंबर को दोपहर बाद किया जाएगा। दोपहर 12 बजे बालाजी महाराज को प्रसाद का भोग लगाया जाएगा, इसके बाद अन्नकूट प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। मंदिर के पुजारी जलराम शर्मा, जवाहरमल त्रिपाठी व शहर के प्रमुख विद्वान प. शुगनचंद शर्मा ने बताया कि 9 नवंबर को प्रतिपदा (एकम) तिथि दोपहर में 12:30 बजे लगने के कारण सोमवार 9 नवंबर को ही अन्नकूट प्रसाद वितरण होगा। उन्होंने बताया कि वृंदावन, नाथद्वारा व देश के अन्य बड़े मंदिरों में भी 9 नवंबर को ही अन्नकूट का पर्व मनाया जाएगा। श्री सालासरधाम मंदिर में अन्नकूट के प्रसाद के रूप में बाजरे का खीचड़ा, कढ़ी तथा कांजी के भल्ले प्रसाद के रूप में वितरित किए जाते हैं। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button