Haryana
Trending

CET परीक्षा 26-27 जुलाई अंबाला छावनी बस स्टैंड पर रोडवेज की विशेष तैयारी।।

CET परीक्षा 26-27 जुलाई अंबाला छावनी बस स्टैंड पर रोडवेज की विशेष तैयारी।।

अंबाला-(राहुल जाखड़):- CET एग्जाम को लेकर जहाँ शिक्षा विभाग ने तैयारी कर ली हैं वही रोडवेज ने भी किसी स्टूडेंट्स को कोई परेशानी न हो उसके लिए पूरी तैयारी कर ली हैं अंबाला छावनी बस स्टैंड इंचार्ज विजेंद्र सिंह की अगर माने तो उन्होंने बस स्टैंड पर एक स्पेशल काउंटर भी बना दिया हैं, साथ ही बच्चो के आराम की भी व्यवस्था की गई हैं बता दे आने वाली 26 व 27 जुलाई को ये एग्जाम होने हैं अंबाला छावनी में बस स्टैंड पर भी सीईटी परीक्षा को लेकर एक स्पेशल काउंटर बनाया गया है बस स्टैंड इंचार्ज विजेंद्र सिंह ने बताया कि हमने सभी तैयारियां पूर कर ली है। जिन बच्चों के एडमिट कार्ड आ रहे हैं उनके लिए बस बुकिंग करने के लिए स्पेशल काउंटर बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड में बच्चों के आराम करने के लिए भी व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही बच्चों को हर तरह की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि हमारे पास बसों की पूरी व्यवस्था है और परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button