Haryana
Trending

ग्रामीण विकास को बड़ा फंड, चौकीदारों को बढ़ा मानदेय ll

ग्रामीण विकास को बड़ा फंड, चौकीदारों को बढ़ा मानदेय ll

सिरसा – ( अक्षित कम्बोज ) भारतीय जनता पार्टी के सिरसा जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतीन्द्र सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा धनतेरस और दीपावली के पावन पर्व पर ग्रामीण विकास कार्यों के लिए 1,158 करोड़ की राशि जारी करने के निर्णय का स्वागत किया है। जिला अध्यक्ष ने इस लोक-कल्याणकारी फैसले के लिए सिरसा जिला भाजपा और क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री का धन्यवाद प्रकट किया है। इसके साथ ही उन्होंने समस्त सिरसा वासियों और प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। प्रेस को जारी एक बयान में एडवोकेट यतीन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को निरंतर प्राथमिकता दे रही है। धनतेरस के शुभ अवसर पर राज्य की 6,230 पंचायतों, 22 जिला परिषदों और 143 ब्लॉक समितियों के लिए 1,158 करोड़ की वित्तीय राशि सीधे हस्तांतरित की गई है। इस बजट से गांवों में बुनियादी ढांचे, सड़कों, स्वच्छता और अन्य विकास कार्यों को मजबूती मिलेगी, जो धरातल पर सुशासन (गुड गवर्नेंस) सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीण चौकीदारों के हित में लिए गए दूसरे बड़े फैसले की सराहना करते हुए एडवोकेट यतीन्द्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग देने वाले चौकीदारों के मानदेय, भत्तों और सामाजिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी की गई है। सरकार ने ग्रामीण चौकीदारों का मासिक मानदेय 11,000 से बढ़ाकर 15,221 कर दिया है। इसके साथ ही वार्षिक वर्दी भत्ता 4,000 से बढ़ाकर 5,000, लाठी-बैटरी-सीटी एवं छाता भत्ता 1,000 से बढ़ाकर 1,500 तथा साइकिल भत्ता 3,500 से बढ़ाकर 5,000 किया गया है। एडवोकेट यतीन्द्र सिंह ने सरकार के इन नीतिगत निर्णयों को रेखांकित करते हुए कहा कि वित्तीय भत्तों में वृद्धि के साथ-साथ पहली बार ग्रामीण चौकीदारों को ईएसआई (एरक) का लाभ देकर उनके स्वास्थ्य व सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ किया गया है। उन्हें हरियाणा श्रम कल्याण कोष के दायरे में शामिल करने की घोषणा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को दशार्ती है। यह कदम ग्रामीण चौकीदारों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगा। जिलाध्यक्ष ने सिरसा जिले के सभी ग्रामीण चौकीदार भाइयों को इस निर्णय पर बधाई देते हुए अंत में पुन: सभी को दीपावली व प्रकाश पर्व की मंगलकामनाएं दीं। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button