बेटियों संग मनाई दीपावली, बांटे उपहार और इको-फ्रेंडली पटाखे ll
बेटियों संग मनाई दीपावली, बांटे उपहार और इको-फ्रेंडली पटाखे ll

सिरसा – ( अक्षित कम्बोज ) जीवन में जब प्रकाश और उल्लास आता हैं तब वह उत्सव बन जाता हैं और जीवन का अर्थ भी तभी उजागर हो जाता हैं और जब हमारे जिन्दगी में दीपों का प्रकाश आता हैं तो यह हमारे अपने भीतर के ज्ञान को प्रकाशित करता हैं तथा अविवेक को नष्ट करके हमारे भीतर के विवेक को जागृत करके एक ऐेसा दिन आलौकिक होता हैं जिससे हमारा अंधकार खोने लगता हैं तथा तभी सद्विचार हमारे भीतर जागरूक होती हैं और शुभ से भरे विचार हमारे जीवन में प्रज्वलित होने लगते हैं। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय कंगनपुर रोड़ पर बेटियों को उपहार, इको फैंडली पटाखें, मोमबत्ती एवं मिठाई वितरित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने बेटियों को दिपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा हैं कि दिपावली उनके जीवन में धन-दौलत, वैभव, भाई-चारा लेकर आए और समाज में सदाचार एवं एकता की भावना आएं। उन्होंने कहा कि हमें अत्यंत ज्वलनशील पटाखे एवं आतिशबाजी से दूर रहते हुए प्रदूषण रहित दीपावली बनाने का संकल्प लेना चाहिए। हम सभी को इस बात का ध्यान रखने की जरूरत हैं कि हम तेज ध्वनि एवं धुआं करने वाले पटाखों के इस्तेमाल से बचना चाहिए बल्कि इको-फ्रेंडली पटाखों का इस्तेमाल करें जिनकी खासियत यह हैं कि इसमें आवाज के साथ रंग भी निकलते हैं जो पूरे आसमान को रोशनी से जगमगा देते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने घर को फूलों से, रंगोली से, रोशनी से जगमगाना चाहिए तथा अधिक-से-अधिक मिट्टी वाले दीपों का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिपावली के त्यौहार पर हमें मानवता की सेवा करते हुए गरीबों की सहायता करनी चाहिए। हमें उन्हें मिठाई, कपड़े, दीये, मोमबती व अन्य सामान दिलवाकर हमारी खुशी में उनको भी शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस त्यौहार का आध्यात्मिक महत्त्व बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता हैं। इस उत्सव में धन की देवी लक्ष्मी और बुद्धि के देवता गणेश जी की पूजा एवं आराधना करनी चाहिए क्योंकि वे धन-सम्पदा, शान्ति और समृद्धि की देवी हैं जिससे हमारे जीवन में जो भी कष्ट हैं वो सब दूर हो जाते हैं। श्री साहुवाला ने कहा कि दिपावली भारत में रोशनी का एक प्रमुख त्यौहार हैं जो बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली आपके जीवन को उज्जवल करें तथा आने वाला वर्ष आपके लिए भाग्य लेकर आए और आपके सपने को पूरा करे। उन्होंने कहा कि रोशनी के इस पावन पर्व पर खुशी, समृद्धि और खुशियों की चमक आपके जीवन और आपके घर को रोशन करें। उन्होंने कहा कि मुस्कुराते-हँसते दीपक तुम जलाना तथा जीवन में नई खुशियों को लेकर आना तथा दीपक की रोशनी में सारा जग जगमगाता रहें। उन्होंने कहा कि हमें आपके संग दीपावली मना कर हमें बहुत खुशी हुई हैं तथा यह त्यौहार हमें आत्मा की शुद्धता और पवित्रता का संदेश देती हैं। इससे पूर्व सेंटर की संचालिका सुनिता एवं प्रियांशी ने मुख्य अतिथि स्वामी रमेश साहुवाला का वहां पहुंचने पर स्वागत किया और उनका आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात स्वामी रमेश साहुवाला ने मिठाई एवं उपहार देकर महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुस्कान, भावना, नीशा, आशा, सोनम रानी, सुनीता सोनी, रचना, रूबी, कशिश, सोनिया, पुनिता, गीता, ज्योति, कौशल, ममता, मीनू, परमजीत, राखी, कौशल्या, सीमा, सुनीता, कंवलजीत, खुशबू उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry




