गांव के ही युवक से मांगी 20 लाख की फिरौती, अपहरण से पहले तीनों आरोपी गिरफ्तार II
गांव के ही युवक से मांगी 20 लाख की फिरौती, अपहरण से पहले तीनों आरोपी गिरफ्तार II

गुरुग्राम -(पायल शर्मा):- जान प्यारी है तो 20 लाख का इंतजाम कर दो नही तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार हो जाओ। यह किसी फिल्म का डायलॉग नही है बल्कि गुरुग्राम में तीन शातिर बदमाशो ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति को फोन कर पैसों की मांग कर डाली। रुपए देने से मना करने पर बदमाशों ने ग्रामीण के अपहरण का प्रयास किया। बदमाश किसी वारदात को अंजाम दे पाते इससे पहले पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। आरोपियो की पहचान नरेंद्र उर्फ सोनू ,मोहित व नरेश कुमार के रूप में हुई है। आरोपियो के कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार, 3 पिस्टल, एक रिवाल्वर व 11 जिंदा कारतूस बरामद किए है। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि 18 जुलाई को एक व्यक्ति ने थाना भौंडसी में शिकायत दी कि उसके ही गाँव का रहने वाले नरेंद्र उर्फ सोनू राठी ने उससे 20 लाख रुपयों की मांग की है। जब उसने रुपए देने से मना कर दिया तो नरेंद्र ने अपने साथियों के साथ उसके अपहरण का प्रयास किया। पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता ने कहा कि वह अपनी गाड़ी से सोहना जा रहा था। जब वह अलीपुर चौक पर पहुंचा तो एक गाड़ी में सवार 3 लड़को ने उसे रोक लिया और जबरदस्ती दूसरी गाडी में बैठाने का प्रयास किया। उसी दौरान पुलिस की गाड़ी के हूटर की आवाज सुनाई दी तो बदमाश उसको छोड़कर भाग खड़े हुए। जाते जाते तीनो बदमाश उसे धमकी देने लगे कि अगर रुपए नहीं पहुंचे तो तुम्हारे परिवार और तुम्हें जान से हाथ धोना पड़ेगा । इस पर थाना भौंडसी में केस दर्ज किया गया। दर्ज शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना भौंडसी की टीम ने रुपए मांगने व अपहरण करने के प्रयास की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को बाईपास भौंडसी से काबू करने में सफलता प्राप्त की। आरोपियों से पुलिस पूछताछ में पता चला कि नरेन्द्र व शिकायतकर्ता एक ही गाँव के रहने वाले है। नरेन्द्र ने शिकायतकर्ता से रुपए मांगे थे। जब शिकायतकर्ता ने रुपए देने से मना कर दिया तो नरेंद्र के कहने पर मोहित व नरेश ने शिकायतकर्ता का पीछा करके उसकी गाड़ी के सामने गाड़ी लगाकर उसका अपहरण करने का प्रयास करने की वारदात को अंजाम दिया था, परन्तु उस स्थान पर पुलिस उपस्थित होने का आभास होने के कारण वह अपहरण करने की वारदात को अंजाम देने में विफल हो गए। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से वारदात से प्रयोग 1 कार, 3 पिस्टल, 1 रिवॉल्वर व 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए है। आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड का अवलोकन करने पर पता चला कि नरेन्द्र के खिलाफ हत्या, हत्या करने का प्रयास, मारपीट करने, लड़ाई-झगड़ा करने, मारपीट करके छीनाझपटी करने व अवैध रूप से शराब रखने व बेचने के कुल 16 केस गुरुग्राम के थानों में तथा शान्ति भंग करने के सम्बन्ध में एक केस जिला नूंह में दर्ज है। मोहित के खिलाफ भी झगड़ा करने, धमकी देने व एक्साईज एक्ट के तहत कुल 2 केस दर्ज है।। #newstodayhry @newstodayhry



