Haryana
Trending

हरिद्वार से गंगाजल लाने वाले कांवड़ियों के लिए पलवल में विश्राम शिविर आयोजित किया गया II

हरिद्वार से गंगाजल लाने वाले कांवड़ियों के लिए पलवल में विश्राम शिविर आयोजित किया गया II

कीर्तन मंडल द्वारा कांवड शिविर का आयोजन किया गया :-

पलवल-(निकुंज गर्ग):- पलवल नेशनल हाईवे नंबर 19 पर श्रीराम संघ कीर्तन मंडल द्वारा कांवड शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्तों ने विश्राम किया। शिविर में कावंड लेकर आने वालों के लिए व्यापक इंतजाम किए गए है। इस दौरान कावड़ लेकर आए शिवभक्तों ने हरियाणा के शासन प्रशाशन पर भी सवाल खड़े किए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश व दिल्ली की सरकारों द्वारा कावड़ियों की सुविधाओं के लिए व्यापक इंतजाम किए हुए थे वहां कोई दिक्कत नहीं आई लेकिन यहां सरकार की ओर से कावड़ियों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।

भगवान शिव की आराधना करने का महीना माना गया है :-

सावन मास को भगवान शिव की आराधना करने का महीना माना गया है। सावन में कांवडिय़ा उत्तराखंड के हरिद्वार, गौमुख और गंगोत्री के हिंदू तीर्थ स्थानों में गंगा नदी के पवित्र जल लाते हैं और शिवलिमग पर अर्पित करते हैं। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भॉंति इस साल भी शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर लगाने का उद्देश्य मानव सेवा करना है। उन्होंने बताया कि शिविर में शिवभक्तों के लिए खाने,ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा प्राथमिक उपचार के लिए हेल्प डेस्क लगाई गई है। कांवडिया यहां कुछ समय के लिए विश्राम करते है और अपने गणतव्य के लिए चले जाते है।

गंगा जल को लेकर सैकड़ों मील की यात्रा करते हैं :-

कावंड़ लेकर आए शिवभक्तों ने बताया कि हरिद्वार, गौमुख और गंगोत्री से अपने कंधों पर गंगा जल को लेकर सैकड़ों मील की यात्रा करते हैं और अपने स्थानीय शिव मंदिरों में शिव पर अर्पित करते हैं। यह यात्रा विश्व और देश के कल्याण के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से कांवड यात्रा में कोई परेशानी नहीं हुई। आगामी 23 तारीख को जलाभिषेक किया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button