Haryana
Trending

यमुनानगर में दर्दनाक हादसा: हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आए कांवड़िए, दो की मौत, कई घायल II

यमुनानगर में दर्दनाक हादसा: हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आए कांवड़िए, दो की मौत, कई घायल II

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- यमुनानगर जिले में बड़ा हादसा। पिकअप गाड़ी के हाई वोल्टेज तारों के चपेट में आने से दो कावड़ियों की हुई मृत्यु। आधा दर्जन से ज्यादा हुए घायल। यमुनानगर के गुमथला रोड पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें हरिद्वार कावड़ लेने जा रहे एक पिकअप गाड़ी हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आ गई जिससे दो कांवड़ियों की मृत्यु हो गई। जब के आधा दर्जन के करीब कावड़ी घायल हुए बताए जा रहे हैं । इस पिकअप गाड़ी में 14 से 15 लोग सवार थे । हरीश और कुलदीप दोनों ही गुमथला गांव के रहने वाले थे । यह आज सुबह ही घर से तैयार होकर हरिद्वार जल लेने के लिए जा रहे थे लेकिन किसी को नहीं पता था की होनी को कुछ और ही मंजूर था । वहां के लोगों का यह भी कहना है कि हाई वोल्टेज तारे कई जगह नीचे की तरफ है बिजली विभाग को इसके बारे में सूचित भी किया गया है लेकिन कार्रवाई नहीं होती है और यह बड़ा हादसा हाई वोल्टेज तारों की वजह से हो गया । वहीं पुलिस का कहना है कि जैसे ही उनका हाथ से की सूचना मिली वह मौके पर पहुंचे और इसमें दो कांवड़ियों की मौत हुई है जिनका पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है और जो घायल है उनका उपचार हड़ताल में किया जा रहा है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button