बड़ागुढ़ा क्षेत्र में मंगलवार शाम को अचानक मौसम ने करवट बदली II
बड़ागुढ़ा क्षेत्र में मंगलवार शाम को अचानक मौसम ने करवट बदली II


बड़ागुढ़ा (गुरनैब दंदीवाल ):- बड़ागुढ़ा क्षेत्र में मंगलवार शाम को अचानक मौसम ने करवट बदली। आकाश में छाए बादल एकाएक बरसने लगे। बड़ागुढ़ा, बीरुवाला, अलीकां, थिराज,फग्गू, पक्का , कमाल आदि पूरे क्षेत्र में सावन महीने की मूसलाधार बारिश जमकर हुई। जिससे नीचले भागों में जलभराव हुआ। किसान बेअंत सिंह, जीवा राम, तरसेम सिंह, गुलशन कुमार, कुलदीप सिंह, हरदीप सिंह, बिट्टू सिंह, अमरजीत सिंह, गुरमेल सिंह, भगवंत सिंह, जसपाल सिंह, करम सिंह, लखविंदर सिंह, गुरपाल, मनप्रीत, अमनदीप कुरंगावाली आदि ने बताया वैसे तो अब फसलों को पानी की इतनी आवश्यकता नहीं थी,, कुछ दिन पहले हुई बारिश ही काफी थी। लेकिन आज फिर मूसलाधार बारिश हुई है। जिससे भीषण गर्मी से तो निजात मिलेगी लेकिन ज्यादा बारिश अब फसलों के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकती है अतः यदि बारिश न आए तो ही ठीक है नहीं तो और बारिश नुकसानदायक होगी।। #newstodayhry @newstodayhry



