Haryana
Trending

धर्मनगरी के मंदिरों में उमड़ा शिव भक्तों का तांता, शिवलिंग पर जल चढ़ाकर कर रहे जलाभिषेक।।

धर्मनगरी के मंदिरों में उमड़ा शिव भक्तों का तांता, शिवलिंग पर जल चढ़ाकर कर रहे जलाभिषेक।।

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र धर्मनगरी के मंदिरों में उमड़ा शिव भक्तों का तांता, शिवलिंग पर जल चढ़ाकर कर रहे जलाभिषेक। हरिद्वार से जल लेकर आए कांवड़िये भारी संख्या में कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक व प्राचीन मंदिर स्थानेश्वर महादेव,कालेश्वर महादेव व श्री दुख भंजन महादेव मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर अपना जल अर्पित कर रहे हैं। दरअसल आज का दिन का बड़ा ही ज्यादा महत्व है आज के दिन देश भर के मंदिरों में शिवालियों पर भारी संख्या में श्रद्धालु जल चढ़ा रहे हैं सावन का महीना एक पवित्र महीना माना जाता है ऐसे में भगवान भोलेनाथ को एक लोटा जल चढ़ाने से ही भगवान प्रसन्न हो जाते हैं। कुरुक्षेत्र के प्राचीन ऐतिहासिक मंदिर श्री दुख भंजन महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी सुशील शास्त्री ने बताया कि आज का दिन बाद पवित्र दिन माना जाता है और ऐसे में सभी श्रद्धालु अपने भोलेनाथ को एक लोटा जल चढ़ा रहे हैं और मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। जिन लोगों को पुत्र प्राप्ति, विवाह में बाधा या कोई रुकावट है तो ऐसे में सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ को एक लोटा जल चढ़ाने से सभी बढ़ाएं दूर होती हैं मनोकामना पूर्ण होती है और भगवान भोलेनाथ भी प्रसन्न होते हैं II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button