अलीकां पीर खाना में खेतीबाड़ी व सुख समृद्धि के लिए किया यज्ञ II
अलीकां पीर खाना में खेतीबाड़ी व सुख समृद्धि के लिए किया यज्ञ II


बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- क्षेत्र के गांव अलीकां नहर कालोनी के पास नहर पर स्थित पुरातन पीर खाने में वीरवार को आसपास खेतों, ढाणियों और गांव वासियों के सहयोग से क्षेत्र में हरियाली, खुशहाली, अच्छी खेती और सुख समृद्धि के लिए मीठे चावलों का यज्ञ किया गया। आसपास खेतों के किसानों की और संयुक्त रूप से नहर वाले पीरखाने में आयोजित इस यज्ञ में विशेष रूप से पहुंचे संत बाबा पूर्ण दास सहित आसपास से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत कर माथा टेका और भंडारा में चावलों का लंगर ग्रहण किया। पीर खाने के सेवादार धर्मपाल व उपस्थित किसान सेवादारों ने बाबा पूर्ण दास जी के यहाँ पधारने पर भव्य स्वागत किया। सुबह से शाम तक आयोजित भंडारा में ग्रामीणों ने मीठे चावलों का लंगर ग्रहण किया। पीर खाने में आयोजित भंडारा के आयोजन में समस्त सेवादारों का सराहनीय योगदान रहा।। #newstodayhry @newstodayhry



