गोदाम से मोबाइल एसेसरीज की लाखों की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार II
गोदाम से मोबाइल एसेसरीज की लाखों की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- गोदाम से मोबाइल एसेसरीज की लाखों की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार थान शहर सिरसा पुलिस ने बरामद किया करीब 3 लाख रुपये का चोरीशुदा सामान, आरोपी न्यायिक हिरासत में। थाना शहर सिरसा पुलिस ने मोबाइल एसेसरीज के गोदाम से लाखों रुपये मूल्य के सामान की चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप उर्फ कुलदीप उर्फ कालु पुत्र श्याम लाल निवासी मॉडल टाउन हिसार, वर्तमान पता टिब्बा मोहल्ला, सरदूलगढ़, जिला मानसा (पंजाब) को गिरफ्तार कर चोरीशुदा सामान बरामद कर लिया है। प्रबन्धक थाना शहर सिरसा उप नि0 सन्दीप कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता विश्व मेहता पुत्र जगदीश तनेजा निवासी बेगू रोड सिरसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मोबाइल एसेसरीज का होलसेल व्यापार करता है और उसका गोदाम बेगू रोड स्थित दुकान के समीप है। दिनांक 16.07.2025 को गोदाम से पावर बैंक, इयरबड, स्पीकर, चार्जर, डाटा केबल व स्मार्ट घड़ियों सहित लगभग 2.50 से 3 लाख रुपये का सामान चोरी हो गया था। जिसपर उक्त अभियोग दर्ज किया गया । पुलिस ने मोबाइल एसेसरीज के गोदाम से लाखों रुपये मूल्य के सामान की चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा सामान बरामद कर लिया ।मामले की जांच दौरान तकनीकी सहायता व गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी संदीप उर्फ कुलदीप उर्फ कालु पुत्र श्याम लाल निवासी मॉडल टाउन हिसार, वर्तमान पता टिब्बा मोहल्ला, सरदूलगढ़, जिला मानसा (पंजाब) को काबू किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करके चोरीशुदा माल की बरामदगी करवाई। आरोपी को दिनांक 24.07.2025 को माननीय न्यायालय में पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत मे भेजा गया है ।। #newstodayhry @newstodayhry



