Haryana
Trending

भोजन की शुद्धता के लिए 4000 KM की पदयात्रा: गौरव त्यागी पहुंचे कुरुक्षेत्र II

भोजन की शुद्धता के लिए 4000 KM की पदयात्रा: गौरव त्यागी पहुंचे कुरुक्षेत्र II

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत ):- खाने में शुद्धता को लेकर भारत अन्नशुद्धि पदयात्रा पर निकले गौरव त्यागी,कश्मीर से कन्याकुमारी तक 4000 किलोमीटर की पदयात्रा कर भोजन की शुद्धता को लेकर लोगों को कर रहे है जागरूक,740 किलोमीटर की यात्रा कर पहुंचे कुरुक्षेत्र,परिवार का मिल रहा है सहयोग देश में लगातार बढ़ रही खानपान की अशुद्धता और इससे होने वाली बीमारियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश निवासी गौरव त्यागी ने अनोखी पहल की है। वे भारत अन्नशुद्धि पदयात्रा पर निकले हैं और कश्मीर से कन्याकुमारी तक की 4000 किलोमीटर लंबी पदयात्रा कर लोगों को भोजन की शुद्धता के प्रति जागरूक कर रहे हैं। अब तक गौरव त्यागी 740 किलोमीटर की दूरी तय कर कुरुक्षेत्र पहुंच चुके हैं। जहां स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने बताया कि देश में बढ़ते मिलावटी तेल, घी और अशुद्धता वाले खाद्य पदार्थों के कारण बड़ी संख्या में लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। गौरव त्यागी ने कहा कि हम जो भोजन कर रहे हैं। वही हमारे स्वास्थ्य की नींव है। अगर अन्न अशुद्ध होगा तो शरीर रोगों का घर बन जाएगा। मैं इस पदयात्रा के जरिए देशवासियों को यह संदेश देना चाहता हूं कि शुद्ध आहार ही निरोग जीवन की कुंजी है। गौरव त्यागी को इस मिशन में उनके परिवार का पूरा सहयोग मिल रहा है। वे प्रतिदिन 25 से 30 किलोमीटर पैदल यात्रा कर विभिन्न शहरों, गांवों और धार्मिक स्थलों पर लोगों को शुद्ध भोजन अपनाने का संदेश दे रहे हैं। त्यागी स्कूलों में जाकर भी बच्चों को अशुद्ध खाना,चाइनीज और फ़ास्ट फूड के खिलाफ जागरूक कर रहे है। वही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड से बचें और घर का बना, प्राकृतिक और देसी तरीके से तैयार किया गया भोजन अपनाएं।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button