तीज पर्व पर कन्या विद्यालय लोहारू में रंगारंग कार्यक्रमों की रही धूम II
तीज पर्व पर कन्या विद्यालय लोहारू में रंगारंग कार्यक्रमों की रही धूम II


तीज पर्व पर कन्या विद्यालय लोहारू में रंगारंग कार्यक्रमों की रही धूम:-
लोहारू-(अभिषेक ठाकुर):- पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, लोहारू में आज तीज पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विविध रंगारंग सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रभा रहीं, जबकि अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य दर्शना कुमारी ने की। विद्यालय प्राचार्य दर्शना कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि तीज पर्व के उपलक्ष्य में छात्राओं के लिए पेंटिंग, रंगोली, मेहंदी, कविता पाठ एवं नृत्य जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में भाग लेकर कार्यक्रम को और भी रंगीन बना दिया। विद्यालय परिसर में झूले भी लगाए गए, जिन पर छात्राओं और स्टाफ ने पारंपरिक अंदाज में झूला झूलते हुए पर्व का आनंद उठाया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रभा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए तीज पर्व की सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पर्व महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए पारंपरिक मूल्यों, सांस्कृतिक जागरूकता और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं को भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं जोया और नव्या ने बताया कि विद्यालय में इस प्रकार की गतिविधियाँ समय-समय पर होती रहती हैं, जिनमें भाग लेकर उन्हें आत्मविश्वास के साथ-साथ सर्वांगीण विकास में भी सहायता मिलती है। कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, छात्राएं एवं अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry



