पंजाब में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का ऐलान।।
पंजाब में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का ऐलान।।


मोगा-(हरपाल सिंह सहारण):- पंजाब रोडवेज और पनबस में कॉन्ट्रेक्ट बेस पर काम कर रहे कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। जानकारी के अनुसार, 9, 10 और 11 जुलाई 2025 को ये कर्मचारी काम बंद रखेंगे। इस दौरान प्रदेशभर में सरकारी बस सेवाएं ठप रहेंगी, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। क्या है कर्मचारियों की मांग कर्मचारियों का कहना है कि पंजाब सरकार ने वादा किया था कि ठेकेदारी सिस्टम खत्म कर सभी कॉन्ट्रेक्ट कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। इसके अलावा उनकी लंबित तनख्वाहें भी जारी की जाएंगी। लेकिन सरकार लगातार अपने वादों से मुकर रही है। इसी के विरोध में उन्होंने तीन दिन की हड़ताल करने का फैसला लिया है। आम जनता को होगी परेशानी इस हड़ताल के चलते रोजाना सरकारी बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। खास तौर पर आधार कार्ड के जरिए मुफ्त यात्रा करने वाली महिलाओं और स्कूली-कॉलेज छात्रों के लिए यह हड़ताल परेशानी का सबब बन सकती है। सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल कर्मचारियों ने सरकार की फ्री बस सेवा योजनाओं पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि फ्री सेवाओं के नाम पर ट्रांसपोर्ट विभाग को लगातार घाटा हो रहा है, लेकिन इसकी भरपाई का कोई ठोस प्रबंध नहीं किया जा रहा। इसका सीधा असर कॉन्ट्रैक्ट बेस कर्मचारियों पर पड़ रहा है। संघर्ष रहेगा जारी कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो आने वाले दिनों में संघर्ष और तेज़ किया जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।। #newstodayhry @newstodayhry



