Haryana
Trending

सिरसा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार II

सिरसा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा सम्पति विरुध अपराधो की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत  थाना सिविल लाइन  पुलिस ने चोरी के  मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी  पवन कुमार पुत्र रामकुमार निवासी राजीव नगर, जिरी सिरसा रोड, जिला हिसार को गिरफ्तार किया गया है! प्रबंधक थाना सिविल लाइन निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि शिकायत कर्ता महेन्द्र सिंह पुत्र फकीर चन्द निवासी गांव गीगोरानी जिला सिरसा ने पुलिस चौकी खैरपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि दिनांक 08.10.2025 को वह अपनी मोटरसाइकिल को सर्विस करवाने के लिए श्री बाला जी ऑटो सर्विस, महाराणा प्रताप चौक हिसार रोड सिरसा पर लेकर गया था। उसी दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटरसाइकिल चोरी करके फरार हो गया शिकायत पर थाना सिविल लाइन सिरसा में उक्त अभियोग दर्ज किया गया।   पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच के दौरान एक आरोपी पवन कुमार पुत्र रामकुमार निवासी राजीव नगर, जिरी सिरसा रोड, जिला हिसार  को गिरफ्तार किया गया पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार  किया ।आरोपी को आज अदालत में पेश करके  न्यायिक हिरासत मे  भेजा जायगा II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button