Haryana
Trending

एसपी डॉ. मयंक गुप्ता ने किया मियावाकी पौधारोपण का शुभारंभ II

एसपी डॉ. मयंक गुप्ता ने किया मियावाकी पौधारोपण का शुभारंभ II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- मियावाकी पद्धति से नेजियाखेड़ा में हुआ पौधारोपण एसपी डॉ. मयंक गुप्ता बोले – “हर पौधा प्रकृति का ऋण चुकाने का एक प्रयास” पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गांव नेजियाखेड़ा (नाथूसरी चोपटा) में वन विभाग द्वारा मियावाकी पद्धति से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता, IPS ने शिवधाम परिसर में पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर जिला परिषद सिरसा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र, उप पुलिस अधीक्षक आदर्शदीप सिंह, जिला वन अधिकारी सतीश कुमार, पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल, युवा क्लब सदस्य व स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। पौधारोपण के दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए I

एसपी डॉ. मयंक गुप्ता ने कहा कि-

“एक पौधा लगाना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। हर लगाया गया पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवनदायिनी छांव और स्वच्छ वातावरण देगा। पौधों की देखभाल करना उतना ही ज़रूरी है जितना उन्हें लगाना। यदि हर नागरिक एक पौधा लगाकर उसका पालन-पोषण करे, तो पर्यावरण संतुलन अपने आप बहाल हो सकता है।”डॉ. सुभाष चंद्र ने भी कहा कि पौधारोपण ही जलवायु परिवर्तन का वास्तविक समाधान है। वहीं, वन अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि मियावाकी तकनीक से लगाए पौधे तेजी से विकसित होकर घने जंगल में परिवर्तित हो जाते हैं। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, ग्रामीणों व युवाओं ने उत्साह से भाग लिया और पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button