Haryana
Trending
यमुनानगर में सीआईए स्टाफ ने एक युवक को काबू किया है जिसके कब्जे से 507 ग्राम स्मैक बरामद हुई है II
यमुनानगर में सीआईए स्टाफ ने एक युवक को काबू किया है जिसके कब्जे से 507 ग्राम स्मैक बरामद हुई है II


यमुनानगर-(मनदीप कौर):- यमुनानगर में सीआईए स्टाफ ने एक युवक को काबू किया है जिसके कब्जे से 507 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। बाजार में इसकी कीमत 25 से 35 लाख के बीच में हो सकती है। डीएसपी रजत गुलिया ने बताया की हरियाणा यूपी बॉर्डर पर यह व्यक्ति शमशेर सिंह और कालू जो कि सहारनपुर का रहने वाला है गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से 507 ग्राम स्मैक बरामद की गई। उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति पर सहारनपुर में पहले से दो मामले दर्ज हैं। इसके अलावा और कितने मामले दर्ज हैं यह रिमांड के बाद पता चलेगा। डीएसपी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड के दौरान पता चलेगा कि वह स्मैक कहां से लाता था किस किस को सप्लाई करता था और कौन लोग इसमें शामिल हैं।। #newstodayhry @newstodayhry



