Haryana
Trending

बल्लभगढ़ में जल संकट गहराया: वार्ड 45 की जनता टैंकरों पर निर्भर II

बल्लभगढ़ में जल संकट गहराया: वार्ड 45 की जनता टैंकरों पर निर्भर II

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद के बल्लभगढ़ वार्ड नंबर 45 की जनता इन दिनों पानी की एक-एक बूंद के लिए कई दिन से परेशान है और लोगों को मजबूरी में टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है इसका मुख्य कारण है रेनीवेल पाइप लाइन में लोगों के द्वारा किए जा रहे अवैध कनेक्शन इसके चलते लोगों तक सही तरीके से पानी नहीं पहुंच पा रहा है और लोग परेशान है। वही लोगो का कहना है कि 4-5 दिन हो गए और उन्हें सप्लाई का पानी नहीं मिल पा रहा ना तो स्थानीय पार्षद फोन उठाता है और ना ही विधायक उनकी कोई शिकायत सुनता है ऐसे में वे लोग पूरी तरीके से परेशान है।। वहीं वार्ड नंबर 45 के पार्षद प्रतिनिधि मास्टर जयप्रकाश ने बताया कि पिछले 4 से 5 दिनों से कॉलोनी के लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है और इसके लिए उन्होंने भी विभागों को सूचित किया है परंतु अभी तक विभागों के द्वारा उनकी शिकायत व सूचना पर कोई कार्रवाई नहीं की गई आज सुबह भी FMDA विभाग के जेई मौके पर आए हैं और देख रहे हैं कि क्या कुछ परेशानी और दिक्कत है जल्द से जल्द लोगों के लिए पानी की सुविधा की जाएगी और जो भी अवैध कनेक्शन रेनवाल पानी की लाइन में किए हुए हैं उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। वही शिकायत के बाद मौके पर पानी की समस्या को देखने के लिए पहुंचे FMDA विभाग के जेई ने बताया कि पीछे से लगभग 10 से 12 लाख लीटर पानी बूस्टर पर आ रहा है पर न जाने क्या दिक्कत है जो की जनता तक पानी नहीं पहुंच रहा इसकी जांच की जा रही है जल्द ही लोगों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी और अवैध कनेक्शन करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button