पर्वतारोही चांदी माही को स्टाफ सदस्यों ने दिया आर्थिक सहयोग II
पर्वतारोही चांदी माही को स्टाफ सदस्यों ने दिया आर्थिक सहयोग II

पर्वतारोही चांदी माही को स्टाफ सदस्यों ने दिया आर्थिक सहयोग:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- ऐलनाबाद के प्रसिद्ध पर्वतारोही हुकम चंद उर्फ चांद माही का माउंट एवरेस्ट को बिना ऑक्सीजन के फतेह करने का सपना सचमुच प्रेरणादायक है। उनकी इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए चौधरी मनीराम झोरड़ कॉलेज मि_ी सुरेरां के स्टाफ सदस्यों द्वारा 11500 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई, जोकि एक सराहनीय पहल है। हुकम चंद उर्फ चांद माही की इस उपलब्धि के लिए कॉलेज के प्रिंसिपल डा. सज्जन कुमार और स्टाफ सदस्यों का सहयोग और समर्थन उनकी सफलता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उम्मीद है कि हुकम चंद उर्फ चांद माही अपने मिशन में सफल होंगे और ऐलनाबाद का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित करेंगे। चांद माही ने सहयोग के लिए स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि अगर सहयोग मिला तो वो अपने मिशन को जरूर पूरा करेगा।। #newstodayhry @newstodayhry



