Haryana
Trending

प्रजापति दक्ष समारोह की तैयारियों को लेकर भिवानी पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा।।

प्रजापति दक्ष समारोह की तैयारियों को लेकर भिवानी पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा।।

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- प्रजापति दक्ष समारोह की तैयारियों को लेकर भिवानी पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा हरियाणा प्रदेश के सडक़ों के अधिकत्तर गड्ढे 15 जून तक भरे जा चुके पीडब्ल्यूडी मंत्री जिन क्षेत्रों में बड़े स्तर पर गड्ढे उनके टैंडर प्रक्रिया शुरू कर भरा जाएगा रणबीर गंगवा ने कांग्रेस को बताया नेतृत्व व गुटों में बंटी पार्टी, कहा अब कांग्रेस बिखराव की तरफ भाजपा में शामिल होने के लिए अनेक नेता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली से साध रहे संपर्क मंत्री रणबीर गंगवा 13 जुलाई को मुख्यमंत्री भिवानी में दक्ष प्रजापति समारोह में होंगे मुख्यअतिथि : रणबीर गंगवा भाजपा ने वंचित वर्ग के लिए पंचायत व लॉकल बॉडीज में दिया प्रदेश में ठेकों की नीलामी संगठित अपराधियों की धमकी के चलते ना होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कड़ी कार्रवाई के दिए है आदेश, जल्द अपराधी हरियाणा छोड़ेंगे या जेल की गिरफ्त में होंगे हरियाणा सरकार सभी महापुरूषों के जीवन आदर्शो को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से उनकी जयंती सरकारी स्तर पर मनाने का कार्य कर रही है। इसी कड़ी में 13 जुलाई को दक्ष प्रजापति समारोह का आयोजन भिवानी में किया जाएगा। जिसमें मुख्यअतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंचेंगे तथा वंचित वर्ग की विभिन्न की विभिन्न मांगों को पूरा करने के साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा भी करेंगे। यह बात हरियाणा के जनस्वास्थ्य एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने भिवानी में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक के दौरान कही। पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश की सडक़ों के गड्ढों को भरने का काम तेजी से किया गया है। 15 जून तक गड्ढो को भरने का कार्य बरसात से पूर्व लगभग निपटा लिया है। जो गड्ढे बड़े स्तर के थे, उनके लिए टैंडर प्रक्रिया शुरू कर प्रोसेस आगे बढ़ाया गया है। वही उन्होंने पत्रकारों द्वारा प्रदेश के शराब ठेकेदारों पर गैंगस्टर द्वारा किए गए हमलों को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुलिस विभाग को कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए है या तो अपराधी हरियाणा छोड़ जाएंगे या उन्हे गिरफ्तर कर जेलों में डाल दिया जाएगा। गौरतलब है कि 300 के लगभग शराब ठेकों की बोली प्रदेश में संगठित अपराधियों द्वारा धमकी देने के बाद नहीं लग पाई। इन ठेकों पर अब इन संगठित अपराधियों की नजर है। इस मौके पर मंत्री रणबीर गंगवा ने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी नेतृत्व विहीन पार्टी है। जो हरियाणा प्रदेश में गुटों में बंटी हुई है तथा समानता ना होने के चलते बिखराव की तरफ है। वही उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के पास बहुत से कांग्रेस नेता पार्टी ज्वाईन करने के लिए संपर्क साध रहे है। भाजपा एक प्रजातांत्रिक पार्टी है। वही उन्होंने 13 जुलाई के दक्ष प्रजापति समारोह का न्यौता देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने वंचित वर्ग के लिए बड़े स्तर पर कार्य किए है। पंचायत व लॉकल बॉडीज पर आरक्षण देने का कार्य भी किया गया है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button