सफाई कर्मचारियों ने एक बार फिर से किया आंदोलन का ऐलान II
सफाई कर्मचारियों ने एक बार फिर से किया आंदोलन का ऐलान II


सफाई कर्मचारियों ने एक बार फिर से किया आंदोलन का ऐलान:-
नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सौंपा हड़ताल का नोटिस:-
भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- 20 व 21 अगस्त को भूख हड़ताल, 10 व 11 सितंबर को मांगपत्र, 26 सितंबर को धरना व 18 अक्तूबर को सीएम आवास पर देंगे धरना : पुरूषोत्तम दानव सरकार की बार-बार की वायदाखिलाफी से सफाई कर्मचारियों में रोष, अब होगी आर-पार की लड़ाई : दानव अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने एक बार फिर से आंदोललन का ऐलान किया है। जिसके तहत सफाई कर्मचारी नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले 20 व 21 अगस्त को सभी पालिका, परिषद, निगमों व फायर के कर्मचारी क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे, 10 व 11 सितंबर को प्रदेश के सभी विधायकों को मांगपत्र सौंपेंगे, 26 सितंबर को जिला उपायुक्त कार्यालय पर एक दिवसीय प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के सभी उपायुक्तों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपंगे तथा 18 अक्तूबर को मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय कुरूक्षेत्र में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। इन प्रदर्शनों व हड़ताल का नोटिस सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका कर्मचारी संघ के भिवानी इकाई प्रधान जयहिंद पहलवान की अध्यक्षता में शहरी स्थानीय निकाय विभाग मंत्री विपुल गोयल, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव, शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा के महानिदेशक के नाम डीएमसी के माध्यम से सौंपा। इससे पूर्व सफाई कर्मचारियों ने हाथों में काले झंडे लेकर शहर में प्रदर्शन किया तथा धरना देकर सरकार की वायदाखिलाफी के विरोध में रोष भी जताया।
इस मौके पर नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव पुरूषोत्तम दानव ने बताया कि नगर पालिका, परिषद, निगमों व फायर के कर्मचारियों की न्याय उचित मांगें लंबे समय से लंबित है। मांगों के समाधान हेतु संघ लगातार सरकार व विभाग के साथ पत्राचार भी कर रहा है, लेकिन उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जा रहा। यहां तक कि बार-बार समझौता व आश्वासन होने के बावजूद भी उनकी मांगें पूरी नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि सरकार की वायदा खिलाफी से कर्मचारियों में रोष है तथा वे अबकी बार आर-पार की लड़ाई का मन बना चुके है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अब भी सरकार नहीं चेती तथा उनकी मांगें पूरी नहीं की तो सफाई कर्मचारी बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
दानव ने कहा कि नगर पालिका कर्मचारी संघ 8 फरवरी 2023 को बनाई गई कमेटी में उपायुक्तों के स्थान पर पालिका, परिषद आयुक्त व नगर निगम आयुक्त के नाम शामिल करने व दरोगाओं को पैट्रोल व मोबाईल खर्च देने, अनुबंध कर्मचारियों को वर्दी के स्थान पर वर्दी भत्ता देने, फायर कर्मचारियों के साथ 4 अप्रैल 2025 को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के साथ हुई बैठक में लिए गए फैसलों को लागू करने व फायर विभाग के अधिकारियों की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी की सिफारिशों को लागू करने, गुरूग्राम के छंटनी ग्रस्त कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापिस लेने तथा उन्हे कौशल रोजगार निगम में शामिल करने, गुरूग्राम के हड़ताली सभी कर्मचारियों को हड़ताल के दौरान का वेतन देने सहित मांगों को लेकर संघर्षरत्त है।। #newstodayhry @newstodayhry



