Haryana
Trending

सिरसा में निपुण हरियाणा मिशन के तहत टीएलएम स्टाल, छात्रों व अधिकारियों ने किया अवलोकन II

सिरसा में निपुण हरियाणा मिशन के तहत टीएलएम स्टाल, छात्रों व अधिकारियों ने किया अवलोकन II

सिरसा निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत लगाई गई शिक्षण अधिगम सामग्री (T L M) की स्टाल l
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- आज दिनाँक 30-07-2025 को माननीय अतिरिक्त उपायुक्त महोदय सिरसा का ठहराव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अली मौहम्मद में होना है तथा विद्यालय में अन्य कार्यक्रम भी होने हैं l इस संदर्भ में खण्ड शिक्षा अधिकारी नाथूसरी चौपटा व क्लस्टर कॉर्डिनेटर के निर्देशानुसार शिक्षण अधिगम सामग्री की स्टाल कार्यक्रम में लगाई गई, जिसका नोडल अधिकारी श्री राजेश कुमार जे बी टी राजकीय प्राथमिक पाठशाला चाडीवाल को बनाया गया तथा रामचंद्र जे बी टी, श्रीमती गीता रानी जे बी टी श्रीमती पूनम रानी जे बी टी को नोडल अधिकारी का सहायक बनाया गया l इस स्टाल में शिव कुमार जे बी टी राजकीय प्राथमिक पाठशाला चाडीवाल तथा क्लस्टर के अन्य जे बी टी अध्यापकों द्वारा तैयार की गई शिक्षण सहायक सामग्री को प्रदर्शनी में लगाया गया l इस अवसर पर श्री विजय कुमार सचदेवा खण्ड शिक्षा अधिकारी नाथूसरी व उनके साथ श्री संदीप नुईयां जी, श्री भूप सिंह जी प्रिन्सिपल, श्री सतपाल जी प्रवक्ता राजनीति शास्त्र, श्रीं गूगन राम सरपंच ग्राम पंचायत अली मौहम्मद, श्री वेदप्रकाश शर्मा सरपंच ग्राम पंचायत चाडीवाल तथा क्लस्टर के अध्यापकों व विभिन्न विभागों से आए हुए कर्मचारियों के साथ साथ स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने शिव कुमार जे बी टी व क्लस्टर के अन्य अध्यापकों द्वारा बनाई गई शिक्षण सहायक सामग्री का प्रदर्शनी में अवलोकन किया l इस कार्यक्रम में उपस्थित खण्ड शिक्षा अधिकारी सहित सभी ने शिव कुमार जे बी टी द्वारा तैयार की शिक्षण सहायक सामग्री की बहुत – बहुत सराहना की l इसके लिए श्री भूप सिंह जी प्रिन्सिपल व सुखदेव शास्त्री इंचार्ज राजकीय माध्यमिक विद्यालय चाडीवाल ने संयुक्त रूप से सभी का धन्यवाद किया II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button