Haryana
Trending

डिलीवरी बॉय की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत II

डिलीवरी बॉय की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत II

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद में Zepto कंपनी के डिलीवरी बॉय विकल सिंह की हार्टअटैक आने से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब वह गांव भतौला स्थित बने कपंनी के स्टोर के बाहर कुर्सी पर बैठा हुआ था। ये पूरी घटना सीसीटीवी के बाहर लगे कैमरे में कैद हो गई। विकल सिंह को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

गांव सदपुरा का रहने विकल सिंह (30) पिछले एक साल महीने से Zepto कंपनी के स्टोर पर डिलीवरी बॉय का काम कर रहा था। 29 जुलाई को दोपहर के समय गांव भतौला स्थित बने कपंनी के स्टोर के बाहर कुर्सी पर बैठा हुआ था । उसके साथ उसके दूसरे साथी भी बैठे हुए थे। मृतक अपने एक साथी से बात कर रहा था जैसे ही उसका साथी वहां से उठकर चलने के लिए तैयार हुआ। उसी दौरान विकल सिंह कुर्सी से एकदम नीचे गिर गया।

जिसके बाद उसके साथियों ने बेहोशी की हालत में उठाया और एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। विकल सिंह अपने परिवार में कमाने वाला इकलौता इंसान था। परिवार में उसकी एक पत्नी और एक 8 साल ,दूसरी 5 साल की लड़की है। विकल सिंह ही अपने परिवार के का गुजारा नौकरी कर कर रहा था। विकल सिंह की मौत के बाद परिजनों ने कंपनी के स्टोर के बाहर हंगामा कर दिया। जिसके बाद कंपनी की तरफ से 5 लाख रूपए की साहयता राशि देने की घोषणा की गई और मृतक के अंतिम संस्कार के लिए 30 हजार रूपए दिए गए।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button