सिरसा में पुलिस ने छात्रों को नशा मुक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाया II
सिरसा में पुलिस ने छात्रों को नशा मुक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाया II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के नेतृत्व में जिला के यातायात थाना प्रभारी ,महिला थाना प्रभारी तथा कल्याण निरीक्षक व साइबर थाना प्रभारी सहित 5 पुलिस टीमों ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर आमजन को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दुर रहने के लिए हर घर नशा मुक्ति का संदेश दिया । समाज से नशे को जड़ मूल से समाप्त करना ही पुलिस की पहली प्राथमिकता है । इसी कड़ी के तहत महिला थाना प्रभारी ने आईटीआई कॉलेज सिरसा व राम न्यु सतलुज स्कूल शक्ति नगर सिरसा में पंहुचकर छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी विपरीत असर डालता है । महिला थाना प्रभारी ने छात्र-छात्राओं को नशे से दुर रहने के लिए जागरुक करते हुए कहा कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास नशे का सेवन करने वालों को भी नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करें । उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दुर रह कर अपना व अपने मां बाप का नाम रोशन करना चाहिए । इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें समझाया कि भारत की ताकत उसकी एकता और अखंडता में निहित है, जिसको बनाए रखना हर नागरिक का परम कर्तव्य है ।
उन्होंने कहा कि:-
सरदार वल्लभभाई पटेल के विचार आज भी हमें प्रेरणा देते हैं कि देशहित को सर्वोपरि रखते हुए सामाजिक एकता की भावना को सशक्त बनाया जाए ।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस टीम से अनेक सवाल पूछे, जिनका उत्तर अधिकारियों ने सहजता और विस्तार से दिया। छात्रों ने भी यह संकल्प लिया कि वे देश की एकता अखंडता को बनाए रखने,के लिए नशे से दूर रह कर लोगों को जागरूक करेंगे । महिला थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस अधीक्षक सिरसा दीपक सहारण ने सिरसा जिला से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए जन जागरुकता अभियान शुरु किया है,जिसमें आमजन व युवा अपनी भागीदारी सुनिश्ति करें । उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे पुलिस के जागरूकता अभियानों का हिस्सा बनकर एक सशक्त, सुरक्षित और नशा-मुक्त भारत के निर्माण में योगदान दें । उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों की असली जगह जेल में इसलिए नशा तस्करों की सूचना बेखौफ होकर मोबाइल नंबर 88140 56100 पर पुलिस को दे, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी करर्रवाई की जा सकें ।। #newstodayhry @newstodayhry



