Haryanapolice department
Trending

साप्ताहिक परेड में एसपी सिद्धान्त जैन ने ली सलामी, परेड कंपनी का किया बारीकी से निरीक्षण;

साप्ताहिक परेड में एसपी सिद्धान्त जैन ने ली सलामी, परेड कंपनी का किया बारीकी से निरीक्षण;

हिसार:- (अमित कुमार )पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने आज पुलिस लाइन हिसार में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। एसपी ने परेड में सलामी ली तथा पुलिस कर्मचारियों की वर्दी, टर्नआउट, अनुशासन एवं परेड की तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान अनुशासन, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने ERV (Emergency Response Vehicle) एवं PCR मोटरसाइकिल राइडर्स को विशेष रूप से सख्त दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी राइडर्स अपने-अपने निर्धारित क्षेत्र में लगातार गश्त रखें, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें तथा किसी भी सूचना पर बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि फील्ड ड्यूटी में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।अर्दली रूम में कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं साप्ताहिक परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने अर्दली रूम आयोजित कर पुलिस कर्मचारियों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याएं सुनीं। कर्मचारियों द्वारा रखी गई समस्याओं पर एसपी ने संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही जानकारी लेते हुए कई मामलों का तत्काल समाधान करवाया।पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर्मचारियों की जायज समस्याओं का शीघ्र एवं प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है, ताकि वे पूरी निष्ठा और मनोयोग से अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर सकें।#newstodayhry

Related Articles

Back to top button