Haryana
Trending

AC में शॉर्ट सर्किट से सियाज कार में लगी भीषण आग II

AC में शॉर्ट सर्किट से सियाज कार में लगी भीषण आग II

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- हरियाणा के कुरुक्षेत्र में देर रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसा देर रात हुआ, जब मारुति कंपनी की सियाज हाइब्रिड कार उमरी रोड से गुजर रही थी। कार में गुरुग्राम से आए पति-पत्नी सवार थे। करीब आधे घंटे के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक, देर रात गुरुग्राम से आए अनुज कादयान अपनी पत्नी के साथ कार में सेक्टर-8 के पास उमरी रोड पर घूम रहे थे। इसी दौरान उनकी कार में चल रहे AC वोट से अचानक धुआं निकलने लगा। धुआं देखकर उन्होंने तुरंत अपनी कार साइड में रोक ली और कार से उतर कर बाहर आ गए। जैसे ही चेक करने के लिए उन्होंने कार का बोनट खोला तो कार में इंजन में अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। कार आग भड़कती देख दंपती पीछे हट गया। गुरुग्राम के रहने वाले अनुज कादियान ने अपने बेटे का एडमिशन करवाने के लिए कुरुक्षेत्र अपने रिश्तेदार के घर आए थे। रात को अपनी कार में उमरी रोड पर घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान कार में आग लग गई। हालांकि उस समय वे कार से उतर चुके थे। आसपास के लोगों ने तुरंत डायल 112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर 2 गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। फायर टीम को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button