अल आफिया अस्पताल में लापरवाही का गंभीर मामला II
अल आफिया अस्पताल में लापरवाही का गंभीर मामला II


नूंह-(निकुंज गर्ग):- नूंह जिले में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही देखने को मिली है। जहां अल आफिया नागरिक अस्पताल मांडी खेड़ा में डिलीवरी कराने आई एक महिला के सिजेरियन ऑपरेशन के बाद उसके नवजात शिशु का हाथ काट दिया गया। जब महिला के तीमारदारों ने डॉक्टरों से इसका कारण पूछा तो उक्त डॉक्टरों ने बच्चे के हाथ में हल्का सा ब्लेड लगने की बात कही। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा। परिजनों का आरोप है कि जब उक्त डॉक्टरों से जानबूझकर हाथ काटने के बारे में बोला गया था तो डॉक्टरों ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए धक्के मारकर अस्पताल से बाहर निकाल दिया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने कानूनी कार्रवाई करने पर महिला और बच्चे को जहर का टीका देकर मारने की बात कही। फिलहाल पीड़ित शिशु को रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में मुकीम निवासी दोहा ने बताया कि 30 जुलाई को उनकी भाभी सरजीना की डिलीवरी होनी थी। उन्होंने अपनी भाभी को शाम करीब साढ़े 6 बजे अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा के लेबर रूम में भर्ती करा दिया गया था। डॉक्टर ने करीब 3 घंटे के बाद उनकी भाभी की सिजेरियन ऑपरेशन कर डिलीवरी कर दी। थोड़ी देर बाद डॉक्टर बाहर आए और कहने लगे कि उनकी भाभी की डिलीवरी हो चुकी है,लेकिन बच्चे के हाथ पर ब्लेड से हल्का सा कट लग गया। पीड़ित ने बताया कि जब अंदर जाकर देखा बच्चे का हाथ बाजू से अलग था और हाथ पर पट्टी बंधी हुई थी। जब डॉक्टरों को इसके बारे में बोला गया तो वह तैस में आ गए और गाली गलौज करते हुए धक्के मारकर अस्पताल से बाहर निकाल दिया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने गुस्से में कहा कि हमने जानबूझकर हाथ काटा है जो करना है कर लो। अगर कानूनी कार्रवाई की तो जच्चा बच्चा को जहर का टीका देकर मार देंगे। जिसके बाद उन्होंने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और मौके पर डायल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। जब परिजन बच्चे को लेकर नल्हड़ मेडिकल कॉलेज नूंह पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने बच्चे को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। फिलहाल पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर लापरवाह डाक्टरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। क्या कहते हैं अल आफिया अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट इस बारे में जब अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ संजीव मेहता से फ़ोन पर बातचीत की तो उन्होंने बताया कि डिलीवरी के समय नवजात शिशु के हाथ में इंफेक्शन होने की बात सामने आई है। जिसकी वजह से हाथ कट गया है। वहीं उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। अगर आप्रेशन के दौरान कोई लापरवाही बरतने का मामला सामने आता है तो कार्रवाई जरूर होगी।। #newstodayhry @newstodayhry



