चोरी के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को किया काबू II
चोरी के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को किया काबू II

थाना रानियां, चोरी के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को किया काबू, चोरीशुदा राशि की बरामदगी:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा सम्पति विरुध अपराधो की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना रानियां पुलिस ने दिनांक 19.07.2025 को दर्ज चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को काबू कर लिया है। बलवान सिंह पुत्र धर्मपाल निवासी गांव बालासर ने थाना रानियां में शिकायत दी थी कि दिनांक 18/19 की रात करीब 01:00 बजे गांव बालासर निवासी राजेश उर्फ पिन्दा नशे की हालत में उसके घर में घुस आया और घर से 8000/- रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गया। प्रबन्धक थाना रानियां नि0 दिनेश कुमार ने बताया कि शिकायत पर थाना रानियां में अभियोग संख्या 368/2025 धारा 331(4)/305 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। अनुसन्धान अधिकारी स.उ.नि. मंजू बाला ने गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 31.07.2025 को आरोपी राजेश कुमार उर्फ पिन्दा को काबू कर नियमानुसार गिरफतार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात को स्वीकार करते हुए अपने घर से 350/- रुपये की नकदी बरामद करवाई , जिसे कब्जा पुलिस में लिया गया।आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत मे भेजा जाएगा ।। #newstodayhry @newstodayhry



