दुकान से हुई चोरी का हुआ पर्दाफाश एक आरोपी काबू,चोरीशुदा सामान बरामद,न्यायिक हिरासत में भेजा II
दुकान से हुई चोरी का हुआ पर्दाफाश एक आरोपी काबू,चोरीशुदा सामान बरामद,न्यायिक हिरासत में भेजा II


दुकान से हुई चोरी का हुआ पर्दाफाश एक आरोपी काबू, चोरीशुदा सामान बरामद, न्यायिक हिरासत में भेजा:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा सम्पति विरुध अपराधो की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना शहर सिरसा पुलिस ने एक चोरी के मामले में तत्परता दिखाते हुए एक शातिर आरोपी गिरफ्तार कर चोरीशुदा सामान सहित काबू किया है। शिकायतकर्ता पुर्ण शर्मा पुत्र बाबु लाल वासी गऊशाला मोहल्ला सिरसा ने थाना शहर में रिपोर्ट दी थी कि 26 जून 2025 को उसकी दुकान “पुर्ण ट्रांसपोर्ट” भादरा बाजार सिरसा से एक अज्ञात व्यक्ति रिक्शा पर सवार होकर दो कार्टून जिनमें फ्रिज कंप्रेसर और पंखे थे, चोरी कर ले गया।
प्रबंधक थाना शहर सिरसा उप नि0 सदीप कुमार ने बताया शिकायत पर थाना शहर सिरसा में अभियोग संख्या 342/2025 दिनांक 06.07.2025 धारा 331(3)/305 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। अनुसन्धान अधिकारी उप नि0 नरेश कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 31.07.2025 को आरोपी अजय कुमार उर्फ DC पुत्र ओमप्रकाश वासी पटेल नगर बेगू रोड सिरसा को गत्ता फैक्टरी के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा माल बरामद किया गया जिसमें एक रिक्शा व चोरीशुदा सामान शामिल हैं। जिसे कब्जा पुलिस में लिया गया।आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत मे भेजा जाएगा ।। #newstodayhry @newstodayhry



