Haryana
Trending

एक्सरसाइज़ सुरक्षा चक्र के तहत पांच स्थानों पर मॉक ड्रिल आपदा में तैयारियों का किया गया परीक्षण II

एक्सरसाइज़ सुरक्षा चक्र के तहत पांच स्थानों पर मॉक ड्रिल आपदा में तैयारियों का किया गया परीक्षण II

गुरुग्राम में आज पांच स्थानों पर मॉक ड्रिल:-

एक्सरसाइज़ सुरक्षा चक्र” के तहत भूकंप और रासायनिक रिसाव पर आधारित पूर्वाभ्यास:-

गुरुग्राम-(पायल शर्मा):- आपदा की स्थिति में सुरक्षा चक्र को मजबूत करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पांच स्थानों पर “एक्सरसाइज़ सुरक्षा चक्र” के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया इसमें एनडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्य, आईटीबीपी, फायर ब्रिगेड, आपदा मित्र सहित सभी विभागों की टीमों ने भाग लिया इस बार मॉक ड्रिल की थीम भूकंप और रसायन रिसाव रखी गई है। चार स्थानों पर भूकंप से निपटने का अभ्यास किया गया, जबकि एक स्थान पर केमिकल रिसाव की स्थिति को दर्शाया गया यह अभ्यास न केवल विभागीय तालमेल बढ़ाने के लिए है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करेगा कि किसी आपदा के समय सभी एजेंसियां समय पर और प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया दे सकें। मॉक ड्रिल के लिए ताऊ देवी लाल स्टेडियम को स्टेजिंग एरिया के रूप में चिन्हित किया गया यहां सभी संसाधन, वाहन और टीमें पहले से तैनात रही और किसी भी आपात सूचना पर यहीं से प्रभावित स्थलों के लिए रवाना की जाएंगी। स्टेडियम के पास ही एक अस्थायी कंट्रोल सेंटर बनाया जाएगा जहां से पूरे अभ्यास की निगरानी की जाएगी। जिला प्रशासन की माने तो मॉक ड्रिल के लिए जिन पांच स्थलों का चयन किया गया है, उनमें सेक्टर -36 स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विकास सदन में स्थित एडीसी कार्यालय, सेक्टर-31 का पॉलीक्लिनिक, भोंडसी स्थित इंडियन ऑयल का एलपीजी बॉटलिंग प्लांट और सेक्टर-31 में स्थित स्टार मॉल शामिल हैं। इस बार की मॉक ड्रिल की खास बात यह है कि इसमें पारंपरिक संचार माध्यमों जैसे मोबाइल या लैंडलाइन फोन का उपयोग नहीं किया जाएगा। संचार केवल सैटेलाइट फोन के माध्यम से किया जाएगा, जिससे वास्तविक आपात स्थिति में नेटवर्क बाधाओं से बचा जा सके। मॉक ड्रिल के पश्चात सभी पांच स्थानों से प्राप्त रिपोर्ट केंद्रीय आपदा प्रबंधन विभाग को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भेजी जाएगी। यह रिपोर्ट पांचों साइटों पर नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक देंगे। पूर्व सेना अधिकारियों को मॉक ड्रिल का ऑब्जर्वर लगाया गया है II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button