Haryana
Trending

शहीद उधम सिंह की धरती पर समाजसेवियों ने किया नमन, युवाओं को दिया संदेश II

शहीद उधम सिंह की धरती पर समाजसेवियों ने किया नमन, युवाओं को दिया संदेश II

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- समाजसेवी एडवोकेट कंवरजीत सिंह चहल मल्लेवाला, सिरसा, महेंद्र कंबोज नेजाडेला खुर्द और रुलदू सिंह नंबरदार रोड़ी ने अपने साथियों के साथ शहीद उधम सिंह के पैतृक गांव सुनाम में शहीदी स्मारक पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस पावन अवसर पर, कंवरजीत सिंह चहल ने कहा कि शहीद उधम सिंह की तपस्या और बलिदान की गाथा हमें निरंतर प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने कहा कि हम सब इस पवित्र स्थल पर आकर गौरव और सम्मान से भर गए हैं। चहल ने कहा कि देश के हर नागरिक को शहीद उधम सिंह जी को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए एक बार सुनाम स्थित स्मारक स्थल पर अवश्य आना चाहिए। उन्होंने शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हुए युवाओं से नशों से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button