दो मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, चोरीशुदा वाहन के पुर्जे व इंजन बरामद, न्यायिक हिरासकत मे भेजे।।
दो मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, चोरीशुदा वाहन के पुर्जे व इंजन बरामद, न्यायिक हिरासकत मे भेजे।।


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — दो मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, चोरीशुदा वाहन के पुर्जे व इंजन बरामद, न्यायिक हिरासकत मे भेजे।गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया काबू जिला पुलिस सिरसा द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 24.02.2025 को विक्रम सिंह पुत्र श्रवण कुमार निवासी रंधावा व रामकिशन पुत्र चंदूराम निवासी जोधका सिरसा ने मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार, दिनांक 23.02.2025 को तारा बाबा कुटिया के पास से दोनों की मोटरसाइकिलें चोरी हो गई थीं। प्रबन्धक थाना शहर सिरसा उप नि0 सन्दीप कुमार ने बताया मामले में थाना शहर सिरसा में धारा 303(2) BNS के तहत अभियोग दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 10.07.2025 को पुलिस टीम ने लीलूराम निवासी नेजाडेला कला व अविनाश निवासी अहमदपुर को काबू किया। पूछताछ के दौरान दोनों ने चोरी की वारदात कबूली, तथा चोरीशुदा मोटरसाइकिल के इंजन (नं. DZZPEK33613) व अन्य पुर्जे बरामद कर लिए गए, जिन्हें सम्पत्ति सीजर फार्म के माध्यम से कब्जे में लिया गया।दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।। #newstodayhry @newstodayhry



