Haryana
Trending

सिरसा में गणेश विसर्जन, भक्ति के बीच मिला जीवन का संदेश II

सिरसा में गणेश विसर्जन, भक्ति के बीच मिला जीवन का संदेश II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- हमारा शरीर मिट्टी से बना है और मिट्टी में ही मिल जाना है इसलिए गणेश जी की मूर्ति मिट्टी से बनाई जाती है और उसे पानी में विसर्जित कर दिया जाता है जो हमें यह शिक्षा देता है कि जो संसार में आया है वो एक दिन यहां से चला जाएगा। इसलिए हमें अहंकार त्याग कर सद कर्म और भक्ति के मार्ग पर चलना चाहिए। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय कीर्ति नगर में गणेश विसर्जन के अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार गणेश जी आते है और चले जाते है, उसी प्रकार जीवन में सुख-दुख आते जाते रहते है तथा हमें किसी चीज से ज्यादा मोह नहीं रखना चाहिए। #newstodayhry @newstodayhry

श्री साहुवाला ने कहा कि- विसर्जन के साथ हम अपने अंदर के घमंड, क्रोध, ईर्ष्या, लोभ का भी त्याग करते है तथा हम मूर्ति का विसर्जन करते है ना कि गणेश जी का क्योंकि वे तो हमारे मन, बुद्धि और कर्म में हमेशा बने रहते है। उन्होंने कहा कि विसर्जन हमें याद दिलाता है कि जीवन में जो भी मिला है, उसे लौटाना भी होता है इसलिए जब तक हम इस संसार में है, तब तक हमें अच्छा कर्म करना चाहिए तथा सब को साथ लेकर चलना चाहिए। जिस प्रकार गणेश जी सब को जोड़ते है, वैसे ही हमें भी समाज को जोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर मिलन के बाद एक विदाई होती है जो अंत नहीं होता बल्कि उसमें फिर मिलने की आशा होती है। इससे पूर्व सुनीता रानी एवं पूजा ने मुख्यअतिथि स्वामी रमेश साहुवाला का स्वागत किया तथा सभी ने भक्ति संगीत के गीत गाए एवं गणेश जी के भजनों पर खुब नृत्य किया और सभी ने भगवान गणेश से प्रार्थना की कि वे सभी के घर में सुख-शांति, समृद्धि, बुद्धि, विवेक, धन, सम्पदा प्रदान करें तथा परिवार में प्रेम और एकता बनाए रखें और सभी के विघ्न और बाधाएं दूर करें। इस अवसर पर गीता, कांता, उर्मिला, सुधा, ज्योति, पिंकी, उषा, बिमला, रेखा, प्रीति, वीना, आरती, सोनम, काजल, आशा उपस्थित थे। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button