सेवा भारती सिरसा ने पौधारोपण के साथ प्रारंभ किया एक और महिला सिलाई एवं प्रशिक्षण केंद्र II
सेवा भारती सिरसा ने पौधारोपण के साथ प्रारंभ किया एक और महिला सिलाई एवं प्रशिक्षण केंद्र II

सेवा भारती सिरसा ने पौधारोपण के साथ प्रारंभ किया एक और महिला सिलाई एवं प्रशिक्षण केंद्र:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सेवा भारती सिरसा ने हाउसिंग बोर्ड फ्लैट्स सैक्टर-19 में महिला सिलाई एवं प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलन कर और गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ किया। यह केन्द्र भारत भूषण गुप्ता (एचएसएफ) प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अंगीकृत किया गया। कार्यक्रम प्रारम्भ होने से पहले कमल कुमार योगी नगर सचिव सेवा भारती सिरसा ने उपस्थित मेहमानों एवं कार्यकर्ताओं का परिचय करवाया। तत्पश्चात अविनाश सचदेवा प्रान्त उपाध्यक्ष सेवा भारती ने प्रान्त में चल रहे सेवा कार्य और सेवा भारती के उद्देश्य की विस्तृत जानकारी दी तथा संजीव काठपाल पर्यावरण सह संयोजक हरियाणा प्रान्त ने अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए आग्रह किया और पौधों का मनुष्य जीवन में होने वाले लाभ की विस्तृत जानकारी दी तथा सिलाई प्रशिक्षण लेने वाली सभी महिलाओं से आग्रह किया कि वे सिलाई बारे अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करे, ताकि स्वावलंबन होकर अपने परिवार की आर्थिक मदद कर सकें। सी बी कौशिक जिला अध्यक्ष ने सिरसा जिला, नगर, खण्ड और बस्तियों में चल रहे सेवा कार्य की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सेवा भारती का सेवा कार्य निरन्तर अग्रसर की ओर बढ़ रहा है, जिसका सीधा लाभ जरूरतमन्द लोगों को मिल रहा है। उन्होंने आग्रह किया कि सेवा भारती के साथ सेवा वृति के रूप में, दान दाता के रूप में, सेवा केंद्र को अंगीकृत करके आप ईश्वरीय कार्य समझ कर जुड़ सकते हैं।
इस मौके पर प्रमुख समाजसेवी डा. सुरेंद्र कुमार मल्होत्रा ने शिक्षिकाओं से आग्रह किया कि हमें स्वावलंबन के साथ-साथ सेवा भाव भी रखना चाहिए। सेवा का कोई स्वरूप नहीं होता, के बारे में उदाहरण देकर समझाया। उन्होंने बताया कि यहां पर किसी से जाति नहीं पूछी जाती सब समान है और ना ही किसी के साथ किसी प्रकार का भेद भाव रखा जाता। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को मद्देनजर रखते हुए कार्यक्रम में मौजूद सेवा भारती के कार्यकर्ताओं, मेहमानों, कालोनी में रहने वाली महिलाओं, शिक्षिकाओं और बंधुओं ने मिलकर लगभग 75 पौधा रोपित किये और कालोनीवासियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने पौधे के पालक बन कर इन्हें सुरक्षित रखेंगे। सिलाई प्रशिक्षण का कार्य अध्यापिका सपना द्वारा दिया जाएगा। केन्द्र की देख रेख कुलदीप शर्मा एवं पुनीत बांसल प्रकल्प प्रमुख द्वारा किया जाएगा, ताकि सिलाई प्रशिक्षण का कार्य सुचारू रूप से चल सके। कार्यक्रम में दिनेश सिंघानिया धर्मजागरण विभाग प्रमुख, पवन कुमार जिला पौधा अध्यक्ष, डा. विनोद जांगड़ा जिला पर्यावरण संयोजक, अश्वनी शर्मा जिला जल संरक्षक, मंगतराम, ओमप्रकाश पौधा रक्षक, सेवा भारती सिरसा के जिला सरंक्षक खजान चंद गोयल, धर्मपाल सोमानी कोषाध्यक्ष, मोहित मोंगा, कमलेश कालोनी प्रधान एवं श्याम लाल तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरान्त धर्मपाल सोमानी कोषाध्यक्ष सिरसा ने कार्यक्रम में आए सेवा भारती के कार्यकर्ताओं, मेहमानों और कालोनी वासियों का धन्यवाद किया। इस प्रकार कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र एवं प्रसाद वितरण के साथ किया गया।। #newstodayhry @newstodayhry



