Haryana
Trending

श्री बालाजी सेवा समिति की पहल भूखों के लिए हर महीने लंगर सेवा का संकल्प II

श्री बालाजी सेवा समिति की पहल भूखों के लिए हर महीने लंगर सेवा का संकल्प II

श्री बालाजी सेवा समिति, जंडवाला मोहल्ला ने लगाया भंडारा:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- श्री बालाजी सेवा समिति जंडवाला मोहल्ला द्वारा प्रभात पैलेस के निकट हर माह की अंतिम तारीख को लंगर-भंडारा लगाया जाता है। इसी कड़ी में प्रभात पैलेस के निकट समिति की ओर से भंडारा लगाया गया, जहां सैकड़ों लोगों ने भोजन ग्रहण किया। समिति सदस्यों सोनू बांसल, विजय सैनी, सुनील ढाका, अरविंद कासनियां, रामसिंह सैनी, बनवारी सैनी, शुभम कालड़ा, संजय गौड़, रिंकू शर्मा, बिल्लू मलिक, गौरव फुटेला, ईश्वर सैनी, रूलीराम गौड़, कृष्ण वर्मा ने बताया कि बहुत से ऐसे असहाय लोग हंै, जिन्हें दो वक्त का खाना भी नसीब नहीं होता। समिति द्वारा इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रभात पैलेस के निकट हर माह की अंतिम तारीख को यहां लंगर-भंडारे का आयोजन किया जाता है, ताकि भूखे व असहाय लोगों को भरपेट भोजन मिल सके। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में भी कहा गया है कि भूखे को भोजन करवाना सबसे बड़ा पुण्य है। समिति सदस्यों ने कहा कि यह लंगर सेवा अनवरत जारी रहेगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button