Haryana
Trending

नकाबपोश युवक ने उड़ाए हजारों रुपये गेट का ताला तोड़ दुकान से चोरी II

नकाबपोश युवक ने उड़ाए हजारों रुपये गेट का ताला तोड़ दुकान से चोरी II

फतेहाबाद-(राजेश भाम्भू):- स्वामी दयानंद स्कूल कैंटीन में चोरी नकाबपोश युवक ने उड़ाए हजारों रुपये गेट का ताला तोड़ दुकान से हज़ारो रुपए चोरी। रतिया के स्वामी दयानद स्कूल में बनी कैंटीन में चोर ने दिया वारदात को अंजाम। चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में हुई कैद। नकाबपोश चोर दुकान के काउंटर से पैसे निकाल जेब मे डालता हुआ दे रहा है दिखाई शहर की शक्ति नगर कालोनी स्थित स्वामी दयानंद स्कूल की कैंटीन में शुक्रवार दोपहर एक नकाबपोश युवक द्वारा ताले तोड़कर हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। जानकारी के अनुसार, कैंटीन संचालक पूर्ण चंद कुछ समय के लिए बाजार सामान लेने गए थे। लौटने पर उन्होंने पाया कि कैंटीन का शीशे वाला गेट टूटा हुआ है और दराज खुली पड़ी है। चोर लगभग 3 से 4 हजार रुपये नकदी लेकर फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। कैंटीन में लगे सीसीटीवी फुटेज में एक युवक दोपहर 12:37 बजे गेट तोड़कर अंदर घुसता और दराज से नकदी निकालकर आराम से निकलता दिख रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button