PUNJAB
Trending
नशे के खिलाफ जंग में पुलिस जिला खन्ना ने नशा तस्करों की संपत्ति पर चलाया पीला पंजा II
नशे के खिलाफ जंग में पुलिस जिला खन्ना ने नशा तस्करों की संपत्ति पर चलाया पीला पंजा II


समराला-(मुकेश कुमार):- नशे के खिलाफ जंग के तहत नशा तस्करों की अवैध संपत्ति पर पीला पंजा चलाया जा रहा है। आज खन्ना पुलिस जिले के समराला हलके के गाँव चक्की में एक नशा तस्कर के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। एसएसपी डॉ. ज्योति यादव बैंस ने बताया कि सुखप्रीत सिंह उर्फ लाडी, जिसके खिलाफ नशा तस्करी के दो मामले दर्ज हैं, हेरोइन की तस्करी करता था। इस दौरान पता चला कि उसने पंचायती जमीन पर अवैध निर्माण किया हुआ था, इसलिए पुलिस ने पंचायत विभाग के पत्र के अनुसार पुलिस बल उपलब्ध कराकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।। #newstodayhry @newstodayhry



