Haryana
Trending

13 किलो चूरा पोस्त सहित दो नशा तस्कर काबू II

13 किलो चूरा पोस्त सहित दो नशा तस्कर काबू II

ANC सिरसा पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला सिरसा पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो नशा तस्करों को काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 13 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया है, जो कि वह मध्य प्रदेश से खरीदकर लाए थे।

ASI अशोक कुमार न. 149/सिरसा ANC मय टीम के बस अड्डा गांव धोलपालिया के पास गश्त व अपराध रोकथाम ड्यूटी पर मौजूद थे कि उसी दौरान एक प्राइवेट बस से दो व्यक्ति हाथों में सफेद रंग के प्लास्टिक कट्टे लिए उतरे। पुलिस को देखकर वह घबरा गए और साइड में जाने लगे, जिससे संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा दोनों को काबू किया गया! दोनों आरोपियों की पहचान नाम जसवन्त उर्फ मंग्गू पुत्र गणपत सिंह वासी ओटू, जिला सिरसा और दूसरे ने बलवन्त सिंह उर्फ बन्ता पुत्र गारीराम वासी ढुढियावाली पत्ती राठावास, के रूप में हुई है। दोनों के नियमानुसार तलाशी  ली गई तलाशी के दौरान दोनों के कट्टों में क्रमशः 7 किलोग्राम और 6 किलोग्राम चूरा पोस्त पाया गया, जिसे पुलिस ने मौके पर ही कब्जे में लिया।

पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे यह नशीला पदार्थ मध्य प्रदेश के नीमच स्थित भादवा माता मंदिर के पास अमरसिंह नामक व्यक्ति से खरीदकर लाए थे। आरोपियों के विरुद्ध थाना ऐलनाबाद में NDPS एक्ट की धारा 15B/61/85 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभियोग का आगामी अनुसंधान थाना ऐलनाबाद द्वारा किया जा रहा है! प्रबंधक अफ़सर थाना ऐलनाबाद उप निरीक्षक प्रगट सिंह ने बताया कि आरोपियों को कल पेश अदालत पुलिस हिरासत प्राप्त की जाएगी,दौरान पुलिस हिरासत कड़ाई से पूछताछ करके नशा तस्करी के नेटवर्क का पता लगाया जाएगा II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button