Haryana
Trending

Gurugram में पुलिस हिरासत से भागा अपराधी, साथी ने कांस्टेबल पर तानी बंदूक, ब्रिस्टल चौक पर मचा हड़कंप II

Gurugram में पुलिस हिरासत से भागा अपराधी, साथी ने कांस्टेबल पर तानी बंदूक, ब्रिस्टल चौक पर मचा हड़कंप II

गुरुग्राम-(पायल शर्मा):- हरियाणा के गुरुग्राम जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक अपराधी को उसके साथी ने बंदूक की नोंक पर पुलिस की हिरासत से छुड़ा लिया। यह पूरी वारदात शुक्रवार देर रात ब्रिस्टल चौक के पास घटी, जब पुलिस के हेड कांस्टेबल ने गुप्त सूचना के आधार पर दो संदिग्ध युवकों को रोका। इस घटना ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है।

गुप्त सूचना पर रोके गए युवक, पूछताछ के दौरान भागने की कोशिश:-

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, plain clothes में तैनात हेड कांस्टेबल दलजीत सिंह को सूचना मिली थी कि दो युवक मोटरसाइकिल पर किसी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे हैं। इसके बाद दलजीत सिंह ने ब्रिस्टल चौक के पास दोनों को रोका और पूछताछ शुरू की। इस दौरान दोनों युवक घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे। हालांकि दलजीत सिंह ने बहादुरी दिखाते हुए उनमें से एक को पकड़ लिया, लेकिन इसके बाद जो हुआ वह चौंकाने वाला था।

पुलिसकर्मी पर तानी बंदूक, साथी को छुड़ाकर फरार:-

जैसे ही एक आरोपी को हिरासत में लिया गया, उसके साथी ने अचानक पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी। किस्मत से गोली पुलिसकर्मी को नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद हमलावर युवक ने हेड कांस्टेबल दलजीत सिंह पर बंदूक तान दी और उसके डर से मजबूर होकर पुलिसकर्मी को आरोपी को छोड़ना पड़ा। इसके बाद दोनों आरोपी अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। इस घटना ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है।

CCTV फुटेज खंगाली जा रही, जल्द गिरफ्तारी का दावा:-

इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके और उनके भागने की दिशा का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों की पहचान लगभग तय हो चुकी है और बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस गश्त और सतर्कता भी बढ़ा दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button