मित्रता मानसिक स्वास्थ्य का मूल स्तंभ: स्वामी रमेश साहुवाला II
मित्रता मानसिक स्वास्थ्य का मूल स्तंभ: स्वामी रमेश साहुवाला II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- मित्रता से हमें अतिरिक्त ऊर्जा मिलती हैं तथा यह हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी हैं तथा यह हमारे जीवन को समृद्ध बनाती हैं और यह हमें अपने बारे में बेहतर बनने की प्रेरणा देती हैं। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस पर स्थानीय कोर्ट कालोनी में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि दोस्त हमें अच्छा व्यवहार अपनाने में सहयोग देते हैं तथा मुश्किल समय में भावनात्मक सहारा देते हैं और तनाव से बचाते हैं तथा हमें खुश रहने में मदद करते हैं। श्री साहुवाला ने कहा कि दोस्ती से हमारे समाज में मजबूत सामाजिक सम्बन्ध बनते हैं तथा हमारे अकेलेपन की भावना समाप्त हो जाती हैं तथा इससे आयु भी लम्बी होती हैं। उन्होंने कहा कि दोस्ती हमें अपनी जीवन शैली में बदलाव लाने में मदद करती हैं तथा हमारे लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि अच्छा दोस्त हमारी चिंता को दूर कर देता हैं और अगर हम मुश्किल दौर में हो तो वह हमें उसमें मदद करके उससे बाहर निकाल लेता हैं तथा वह हमें भावनात्मक सहारा और सहानुभूति दिलाता हैं जिससे हमें हौंसला मिलता हैं और हमारे भीतर आत्मविश्वास आता हैं। उन्होंने कहा कि हर मनुष्य के जीवन में कभी-ना-कभी आत्म संदेह और असुरक्षा की भावना आती हैं जिसमे दोस्त उसका साथ देकर उसका आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। उन्होंने कहा कि जब आप ऐसे लोगो के साथ मित्रता को प्राथमिकता देते हैं जो अपना समय देने में उदार हो, दूसरों की मदद करते हो तो आपके स्वयं के जीवन में उन मूल्यों को विकसित करने से सम्बन्ध अधिक होती हैं इसलिए हमें अपने जीवन में अच्छे दोस्त बनाने चाहिए ताकि हमारे जीवन में भी खुशी, समृद्धि और कुशलता एवं सुकुन आ सकें। इससे पूर्व पायल ने मुख्यातिथी स्वामी रमेश साहुवाला का स्वागत किया और उपस्थित सभी ने एक-दूसरे के साथ मित्रता निभाने का वादा किया। मुख्य अतिथि स्वामी रमेश साहुवाला ने मित्रता दिवस पर सम्मानित किया।। #newstodayhry @newstodayhry



