Haryana
Trending

संत Premanand Maharaj को जान से मारने की धमकी! फेसबुक पर युवक ने दी गर्दन उतारने की चेतावनी II

संत Premanand Maharaj को जान से मारने की धमकी! फेसबुक पर युवक ने दी गर्दन उतारने की चेतावनी II

वृंदावन के जाने माने संत Premanand Maharaj को फेसबुक पोस्ट के ज़रिए जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी मध्यप्रदेश के सतना जिले के एक युवक ने दी है जिसने लिखा कि अगर मेरे घर की लड़की के बारे में ऐसा बोला होता तो गर्दन उतार देता। यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और समाज में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने तुरंत युवक की प्रोफाइल और लोकेशन ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

संत प्रेमानंद महाराज की टिप्पणी बनी विवाद की वजह:-

इस पूरे विवाद की जड़ प्रेमानंद महाराज की वह टिप्पणी है जिसमें उन्होंने कहा था कि आज के समय में 100 में से 2 से 4 लड़कियां ही पवित्र होती हैं। उनकी इस टिप्पणी का भारी विरोध हुआ। कई सामाजिक और महिला संगठनों ने इसे महिलाओं का अपमान बताया और सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना शुरू हो गई। हालांकि संत समाज का एक वर्ग अभी भी उनके बयान को धर्म की दृष्टि से सही ठहराता है।

धमकी के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा:-

धमकी को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय प्रशासन ने प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा बढ़ा दी है। उनके आश्रम के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई है। आश्रम के अंदर और बाहर आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने युवक की फेसबुक प्रोफाइल को खंगालना शुरू कर दिया है और उसकी लोकेशन ट्रेस करने का काम तेजी से किया जा रहा है।

संत समाज ने जताई कड़ी आपत्ति:-

इस मामले में संत समाज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाही बाबा ने कहा कि संत प्रेमानंद महाराज ब्रज की आत्मा हैं और उनकी रक्षा करना हर सनातनी का धर्म है। वहीं संत मोहिनी बिहारी शरण ने सोशल मीडिया पर संतों के प्रति गंदी भाषा के प्रयोग को चिंताजनक बताते हुए कड़ा विरोध किया है।

संतों की गरिमा और समाज की जिम्मेदारी:-

यह घटना ना केवल एक संत की सुरक्षा का विषय है बल्कि समाज में संतों की गरिमा और धार्मिक नेताओं के प्रति लोगों के दृष्टिकोण पर भी सवाल उठाती है। ऐसे मामलों में कानून को सख्ती से कार्य करना चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की धमकी ना मिले II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button