मलेरिया मुक्त बनने की उम्मीद को झटका, कुरुक्षेत्र में मिला पहला पॉजिटिव केस।।
मलेरिया मुक्त बनने की उम्मीद को झटका, कुरुक्षेत्र में मिला पहला पॉजिटिव केस।।

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र जिले में मलेरिया का पॉजिटिव केस मिलने से मलेरिया मुक्त जिला रोल मॉडल अभियान को लगा जोरदार धक्का, पीएम मोदी ने मन की बात 117 में एपिसोड में की थी इस अभियान की तारीफ, साल 2021 से अब तक जिले में मलेरिया के मरीजों की संख्या थी शून्य कुरुक्षेत्र जिले में गत वर्ष 2021से अब तक मलेरिया का एक भी केस नही मिला था जिससे कुरुक्षेत्र जिला देश मे मलेरिया मुक्त रोल मॉडल जिला बनने की कगार पर था, पीएम मोदी ने भी मन की बात के 117वे एपिसोड में कुरुक्षेत्र जिले की इस उपलब्धि का उल्लेख व भूरि भूरि प्रशंसा की थी लेकिन खुशी ज्यादह देर नही टिकी सोमवार कुरुक्षेत्र जिले के कलाल माजरा गांव में मलेरिया का पॉजिटिव केस मिलने से स्वास्थ विभाग के मलेरिया मुक्त जिला अभियान को जोरदार झटका लगा है और प्रशासन की जरा सी लापरवाही से दिल के अरमान आंसुओ में बह गए दिखते है सब कुछ लुटा कर होश में आए की तर्ज पर जिले में मलेरिया और डेंगू की दस्तक के बीच स्वास्थ्य विभाग ने मोर्चा संभाल लिया है। डॉ. प्रदीप कुमार डिप्टी सिविल सर्जन के अनुसार हाल ही में एक मलेरिया का पॉजिटिव केस सामने आया है, जो उत्तर प्रदेश के लखनऊ से आया था और फिलहाल लाल माजरा गांव में रह रहा है। मरीज को लेकर जांच जारी है, जबकि पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीमें बीते चार दिनों से घर-घर सर्वे कर रही हैं। डॉक्टर प्रदीप का दावा है कि मलेरिया-डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क है।। #newstodayhry @newstodayhry



