स्व. मंगत राम तनेजा की पुण्यतिथि पर लंगर-भंडारा, जरूरतमंदों को कराया भोजन II
स्व. मंगत राम तनेजा की पुण्यतिथि पर लंगर-भंडारा, जरूरतमंदों को कराया भोजन II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- स्वर्गीय मंगत राम तनेजा की पुण्य तिथि पर परिवार के लोगों ने हरिभोजन में लंगर-भंडारा करवाया। इस मौके पर प्रोमिला रानी (पत्नी), हरीश कुमार पुत्र, लवनीश कुमार पुत्र, नताशा पुत्रवधु, रजनी पुत्रवधु, रिशा-मनीष (पुत्री-जमाई), अक्षित तनेजा, आर्यन तनेजा पौत्र), एंजल पोत्री सभी ने मिलकर सर्वप्रथम भगवान को भंडारे का भोग लगाया और उसके बाद जरूरतमंद व असहाय लोगों को भोजन परोसा। परिजनों ने कहा कि भूखे को भोजन देना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। इस प्रकार के सामाजिक कार्यों से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि समाज में बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्हें दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं होती। इस प्रकार के आयोजनों से जहां भूख से त्रस्त लोगों को भरपेट भोजन मिलता है, वहीं परिवार की खुशियां भी बढ़ती है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि इस प्रकार के आयोजनों को अपनाकर समाज में सकारात्मकता का संदेश दें। इस मौके पर प्रवीण महिपाल, शिव जैन, प्रधान आढ़तियान एसोसिएशन प्रेम बजाज, उपप्रधान राजू सुधा, महासचिव राजेंद्र कंबोज, कोषाध्यक्ष कृष्ण गोयल, गोपालकृष्ण अग्रवाल, वेदप्रकाश मैहता, कीर्ती गर्ग, गौरव, विक्रम, नरेंद्र सेठी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे। #newstodayhry @newstodayhry




