Haryana
Trending

हरियाणा में इस बार धान की फसल को गंभीर नुकसान हुआ है।।

हरियाणा में इस बार धान की फसल को गंभीर नुकसान हुआ है।।

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- हरियाणा में इस बार धान की फसल को गंभीर नुकसान हुआ है। एक ओर जहां अज्ञात बीमारी ने फसल को बर्बाद कर दिया, वहीं दूसरी तरफ बारिश के कारण हुए जलभराव से कई जगह फसलें पूरी तरह तबाह हो गई हैं। इस मुद्दे को लेकर भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है।

चढूनी ने कहा कि कई खेतों में धान के पौधे या तो पूरी तरह सूख गए हैं या छोटे रह गए हैं। कुछ जगहों पर जड़ें सड़ चुकी हैं। किसानों को अंदेशा है कि यह बीमारी बीज से आई हो सकती है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि तुरंत विशेषज्ञों की टीम बनाकर इसकी जांच करवाई जाए — यह पता लगाया जाए कि बीमारी बीज में थी या प्राकृतिक कारणों से फैली।

इसके साथ ही चढूनी ने जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का भी सर्वे करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बीमारी और बाढ़ से हुए नुकसान का अलग-अलग आंकलन कर किसानों को मुआवजा दिया जाए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भी भेजा गया है और अब वीडियो के माध्यम से भी सरकार से अपील की जा रही है।

गुरनाम सिंह चढूनी ने पत्रकारों से भी अनुरोध किया कि वे इस गंभीर मुद्दे को प्रमुखता से उठाएं ताकि सरकार तक किसानों की पीड़ा पहुंचे और समय रहते राहत मिले।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button