लोहारू में 20वें दिन भी किसानों का धरना जारी, कांग्रेस विधायक राजवीर फरटीया ने दिया समर्थन II
लोहारू में 20वें दिन भी किसानों का धरना जारी, कांग्रेस विधायक राजवीर फरटीया ने दिया समर्थन II


लोहारू-(अभिषेक ठाकुर):- लोहारू में किसानों का मुआवजे की मांग को लेकर चल रहे धरने के 20 वे दिन कांग्रेस के विधायक राजवीर फरटीया समर्थन देने पहुंचे। कांग्रेस विधायक ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि निष्पक्ष जांच करवा कर 350 करोड रुपए के गमन करने वाले चाहे राजनेता हो चाहे अधिकारी हो उन पर कार्रवाई होनी चाहिए और किसानों को पाई पाई मुआवजा राशि वितरित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर किसानों को मुआवजा सरकार समय पर नहीं देती है तो हमें कितना भी कठोर कदम उठाना पड़े हम किसानों के साथ हैं इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद भी मौजूद रहे और उन्होंने भी मुख्यमंत्री से जल्दी मामले की समाधान की मांग की। हम आपको बता दें कि 16 जुलाई से लोहारू के मिनी सचिवालय में किसानों का धरना चल रहा है किसने की मांग है कि वर्ष 2023 खरीफ फसल के मुआवजे की राशि नहीं मिली है और 350 करोड रुपए का गमन हुआ है इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और किसानों को मुआवजा दिलाया जाए । इसी कड़ी में एक किसानों का प्रतिनिधिमंडल हाल ही में चरखी दादरी में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस मामले से अवगत करवाया था और मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया था कि जल्दी मामले का समाधान किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद ने कहा है की मुख्यमंत्री से चरखी दादरी में मुलाकात हुई थी और जल्दी मामले के समाधान का भरोसा दिलाया था। लेकिन एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी मामले का समाधान नहीं हुआ है। हमें मजबूरन होकर बहुत बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा और उसकी जिम्मेवार सरकार होगी। उन्होंने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि साढे 300 करोड रुपए का जो किसानों के मुआवजे का गड़बड़ झाला हुआ है इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी पर कार्रवाई होनी चाहिए और किसानों के उनके हक के मुआवजे की राशि मिलनी चाहिए अन्यथा किसान बड़ा कदम उठाने पर मजबूर होंगे।। #newstodayhry @newstodayhry



