स्वतंत्रता दिवस के पहले बल्लभगढ़ का परेड ग्राउंड बना कूड़े का ढेर II
स्वतंत्रता दिवस के पहले बल्लभगढ़ का परेड ग्राउंड बना कूड़े का ढेर II


फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद में यूं तो नगर निगम अपने भ्रष्टाचार और करगुजारियों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहता है लेकिन अबकी बार जो मामला सामने आया है वह फरीदाबाद के बल्लभगढ़ का जो दशहरा मैदान है जहां पर हमेशा हर साल दशहरा मनाया जाता है बड़ी धूमधाम के साथ इस ग्राउंड में ही स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस भी मनाया जाता है लेकिन इस ग्राउंड को अब डंपिंग यार्ड बना दिया गया है जहां पर शहर का सारा कूड़ा निकालकर यहां डाला जाता है अब सबसे बड़ी बात है कि 15 अगस्त बहुत नजदीक आ रही है और इसके बाद दशहरा का मेला भी लगने वाला है कैसे नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी इस कूड़े को यहां से हटकर इस जगह को परेड ग्राउंड या मेला ग्राउंड बना पाते हैं यह देखने वाली बात होगी।
तस्वीरों में दिखाई दे रहा यह बल्लभगढ़ का वही दशहरा ग्राउंड है जहां आज चारों तरफ कूड़ा कचरा मिट्टी की कीचड़ पानी का जल भरा और पूरी तरीके से अवस्थित मैदान बन गया है वह भी नगर निगम के अधिकारियों की करगुजारियों से शहर का कूड़ा हटाने के लिए टेंडर दिया गया ठेकेदार को लेकिन ठेकेदार ने अपनी सुविधा को देखते हुए इस दशहरा मैदान को ही कूड़ा डंपिंग जोन बना दिया अब आने वाली 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाना है उसकी भी तैयारी की जानी है उसके बाद दशहरा का मेला भी लगा है उसकी भी तैयारी की जानी है लेकिन इस कूड़े का निस्तारण कहां और कैसे होगा यह भगवान ही मालिक है इस बारे में जब हमने नगर निगम बल्लबगढ़ के ज्वाइंट कमिश्नर कारण भगोरिया से बात की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने मातहत कर्मचारियों को सख्त आदेश दिए हैं कि 11 अगस्त तक इस सारे मैदान को पूरी तरीके से साफ और स्वच्छ बनाया जाए ताकि आने वाला स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से और सही तरीके से मनाया जा सके इसके लिए उन्होंने बताया कि टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि कूड़ा डालने के लिए पहले टेंडर जारी किया फिर अब कूड़ा हटाने के लिए दूसरा टेंडर जारी किया तो सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें सरकार को ही राजस्व का नुकसान हो रहा है इसके साथ ही फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में हो रहे अतिक्रमण और अवैध इमारत बनाने के सवाल पर भी उन्होंने कहा कि इस मामले में भी वह अब सबसे सख्त कार्रवाई जल्द करने वाले हैं अवैध अतिक्रमण और अवैध इमारत बनाने वाले सावधान हो जाएं किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry



