थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा का नगर परिषद पर बड़ा हमला अवैध पार्किंग, नशाखोरी और भ्रष्टाचार के लगाए आरोप II
थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा का नगर परिषद पर बड़ा हमला अवैध पार्किंग, नशाखोरी और भ्रष्टाचार के लगाए आरोप II

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र थानेसर नगर परिषद की बैठक आनंन फानन में हुई संपन्न। महज 10 मिनट में ही निपटा दी गई बहुचर्चित बैठक। थानेसर विधायक एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने बैठक से बनाई दूरी कहा कि जब तक नियमों की अवहेलना होगी तब तक वह बैठक में नहीं जाएंगे। कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि शहर में जो पार्किंग चल रही है, उसका कोई वैध टेंडर नहीं है। पार्किंग स्थल के नीचे और ऊपर बैठे लोग अवैध रूप से कब्जा जमाए हुए हैं और वहां से वसूली की जा रही है, जिसका पैसा नगर परिषद तक नहीं पहुंचता। विधायक ने आरोप लगाया कि इस पार्किंग स्थल पर नशाखोरी और हुका बार तक चलाए जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। उन्होंने नगर परिषद के अंदर फैली गड़बड़ियों की जांच की मांग की है। बिना नक्शा पास हुए खड़े हो रहे बड़े शोरूम अशोक अरोड़ा ने यह भी कहा कि वर्मा चौक पर बने बड़े-बड़े शोरूम न तो किसी वैध नक्शे के तहत बने हैं और न ही उनके पास CLU (चेंज ऑफ लैंड यूज़) की अनुमति है। ये पूरी तरह से अवैध निर्माण हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब किसी कॉलोनी में कोई सामान्य नागरिक एक छोटा-सा निर्माण करता है, तो उस पर तुरंत कार्रवाई होती है, लेकिन शहर के बीचों-बीच इन बड़े निर्माणों पर कोई एक्शन क्यों नहीं होता? विज्ञापन और NDC में भ्रष्टाचार के आरोप विधायक ने बीते चार सालों में नगर परिषद द्वारा विज्ञापन मद में हुए कथित भ्रष्टाचार की भी जांच की मांग की। उनका कहना है कि इस अवधि में भारी मात्रा में अवैध पैसा इकट्ठा किया गया है। उन्होंने एनडीसी (नो ड्यूज सर्टिफिकेट) के मुद्दे पर भी पूर्व विधायक पर सवाल उठाए। कहा कि खुद पूर्व विधायक ने आरोप लगाए थे कि यहाँ दलाल बैठे हैं और नाम उजागर करने की बात कही थी, लेकिन आज तक किसी का नाम सामने नहीं आया। ऊँचे पद पर बैठे हैं, लेकिन ज़िम्मेदारी निभाएं”अंत में अरोड़ा ने कहा कि वह किसी को व्यक्तिगत रूप से निशाना नहीं बना रहे, लेकिन नगर परिषद में फैले इस भ्रष्टाचार को लेकर वह हाथ जोड़कर निवेदन करते हैं कि जो लोग ऊँचे पदों पर बैठे हैं, वे कम से कम अपनी जिम्मेदारी तो निभाएं। संविधान के मुताबिक हो मीटिंग अरोड़ा ने कहा कि जब तक सविंधान और कानून के मुताबिक मीटिंग नहीं होगी, तब तक मीटिंग में नहीं जाऊंगा। आरोप लगाया कि जानबूझकर मीटिंग में आउटसाइडरों को बुलाया जा रहा है। उनको थानेसर की जनता ने अपना प्रतिनिधि चुनकर विधानसभा में भेजा है। वे विधानसभा में जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे।। #newstodayhry @newstodayhry



