पुलिस अधीक्षक हिसार ने मासिक समीक्षा बैठक में रिकॉर्ड प्रबंधन, मालखाना, NAFIS एवं प्रॉपर्टी डिस्पोजल कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।।
पुलिस अधीक्षक हिसार ने मासिक समीक्षा बैठक में रिकॉर्ड प्रबंधन, मालखाना, NAFIS एवं प्रॉपर्टी डिस्पोजल कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार ने आज जिला पुलिस कार्यालय में पुलिस स्टेशनों के रिकॉर्ड एवं कार्यालयी कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में डीएसपी क्राइम, जिले के सभी थाना प्रभारियों के मोहर्रर थाना, कंप्यूटर ऑपरेटर, मालखाना मोहर्रर, NAFIS ऑपरेटर, प्रभारी VRK शाखा तथा प्रभारी प्रॉपर्टी डिस्पोजल उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी शाखाओं के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए रिकॉर्ड संधारण, डिजिटल डेटा अपडेट, मालखाने में जमा केस प्रॉपर्टी के सुरक्षित रख-रखाव, लंबित प्रॉपर्टी के समयबद्ध निस्तारण तथा न्यायालय के आदेशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पुलिस स्टेशन का रिकॉर्ड पूर्णतः अद्यतन एवं त्रुटिरहित होना चाहिए। सभी रजिस्टरों का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा रिकॉर्ड के रखरखाव में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कंप्यूटर ऑपरेटरों को सभी ऑनलाइन पोर्टलों एवं पुलिस सॉफ्टवेयर पर सूचनाएं समय पर अपडेट करने तथा लंबित प्रविष्टियों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने NAFIS (National Automated Fingerprint Identification System) ऑपरेटरों को सभी गिरफ्तार आरोपियों के फिंगरप्रिंट एवं संबंधित विवरण निर्धारित समयावधि में पोर्टल पर अपलोड करने तथा डेटा की शुद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि अपराधियों की पहचान एवं जांच प्रक्रिया और अधिक प्रभावी बन सके। मालखाना मोहर्ररों एवं प्रॉपर्टी डिस्पोजल प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि केस प्रॉपर्टी का सुरक्षित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए तथा न्यायालय के आदेशों एवं नियमानुसार लंबित केस प्रॉपर्टी के निस्तारण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि मालखाने का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा सभी अभिलेख अद्यतन रखे जाएं। बैठक के दौरान VRK से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई तथा लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण एवं कार्यालयी कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। पुलिस अधीक्षक हिसार ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि बेहतर रिकॉर्ड प्रबंधन, तकनीक का प्रभावी उपयोग तथा समयबद्ध कार्यवाही से पुलिस व्यवस्था अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनहितैषी बनेगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry




