Haryana
Trending

सीईटी पोर्टल पर भेदभाव का मामला गर्माया — बीएसपी ने दी आंदोलन की चेतावनी II

सीईटी पोर्टल पर भेदभाव का मामला गर्माया — बीएसपी ने दी आंदोलन की चेतावनी II

सीईटी करेक्शन पोर्टल में अन्यायपूर्ण भेदभाव पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण जमालपुर ने जताया विरोध:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- बहुजन समाज पार्टी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण जमालपुर ने सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार को जताया कि सीईटी करेक्शन पोर्टल में केवल जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को ही सुधार की अनुमति दी गई है, जबकि एससी-ओबीसी व डीएससी के अभ्यर्थियों को इस सुविधा से वंचित रखा गया है। प्रदेशाध्यक्ष जमालपुर ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जब विभागीय अधिकारियों से फोन पर जानकारी ली गई तो यह स्पष्ट रूप से बताया गया कि करेक्शन पोर्टल केवल जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए ही खोला गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पूर्णत: भेदभावपूर्ण है। जब विभाग ने आवेदन पत्र भरवाए थे, उस समय फुॉर्म की अंतिम तिथि 14 जून निर्धारित की गई थी। उस अवधि में जाति प्रमाण पत्र की सरल साइट को बंद रखा गया था और जैसे ही अंतिम तिथि समाप्त हुई, प्रमाण पत्र बनने शुरू हो गए। इससे सरकार की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं। जमालपुर ने कहा कि सरकार की यह नीति आरक्षण विरोधी मानसिकता को दर्शाती है। यह स्पष्ट रूप से बहुजन समाज, एससी व ओबीसी वर्ग के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि करेक्शन पोर्टल तुरंत सभी वर्गों के लिए खोला जाए, ताकि कोई भी अभ्यर्थी वंचित न रह जाए। आज करेक्शन की अंतिम तिथि है और यदि सरकार ने समय पर सुधार नहीं किया तो हजारों बच्चे अन्याय का शिकार हो जाएंगे। प्रदेशाध्यक्ष ने सरकार को आगाह किया है कि इस मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए, अन्यथा बहुजन समाज पार्टी इस अन्याय के विरुद्ध लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button