PUNJAB
Trending

पठानकोट पुलिस नाके पर हवलदार घायल, अपनी ही राइफल से चली गोली II

पठानकोट पुलिस नाके पर हवलदार घायल, अपनी ही राइफल से चली गोली II

पठानकोट-(मुकेश कुमार):- पठानकोट के चक्की पुल नाके पर हुआ हादसा,संदिग्ध परिस्थितियों में हवलदार बलवीर पाल सिंह को अपनी ही राइफल से लगी गोली, गोली लगने के बाद हुआ गंभीर जख्मी ,इलाज के लिए निजी अस्पताल पठानकोट में करवाया गया दाखिल,मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी फिलहाल इस पूरे मामले की कर रहे जांच, सुबह ही आया था अपनी ड्यूटी पर,गोली लगने के कारणों का अभी तक नहीं हो सका खुलासा पंजाब हिमाचल राज्य को जोड़ने वाला पठानकोट का चक्की पुल जिस पर पुलिस 24 घंटे तैनात रहती है वहां पर उस समय हफड़ा तफ़डी मच गई जब आज सुबह ड्यूटी पर तैनात हवलदार बलवीर पाल को संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी ही राइफल से अचानक गोली लग गई जिस कारण हवलदार बलवीर पाल गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए पठानकोट के निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने बताया कि बलवीर पाल सुबह ही अपनी ड्यूटी पर तैनात हुआ था और उन्हें पता चला कि उसे अपनी ही राइफल से गोली लग गई है फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button